फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Three hours later, the dead body was found in the canal

तीन घंटे बाद नहर में मिला मासूम का शव

Sun, 06 Sep 2020 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Three hours later, the dead body was found in the canal
मड़िहान। थाना क्षेत्र के अटारी गांव में रविवार की सुबह नहर किनारे खेलते हुए तीन वर्षीय मासूम उसमें गिर गया। परिजनों ने खोजबीन की तो तीन घंटे बाद बच्चे का शव घाघर नहर में उतराया मिला। अटारी गांव निवासी राजकुमार का तीन वर्षीय पुत्र शिवम रविवार को नहर पर खेलते हुए पहुंच गया। खेलते-खेलते वह नहर में गिर गया। पानी के बहाव में डूबने से मासूम की मौत हो गई। आंखों से ओझल शिवम का याद परिजनों को आई तो खोजबीन करने लगे। दिखाई न पड़ने पर पास पड़ोस के बच्चों से जानकारी मिली कि कुछ देर पहले वह नहर की तरफ खेल रहा था। आनन-फानन में परिजन नहर में खोजना शुरू किए तो कुछ दूर पर किनारे शव उतराया हुआ था। चंचल मासूम की मौत से गांव गमगीन हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed