फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   three divorce

तीन तलाक का पहला मामला दर्ज, मिल रही धमकी

Sun, 01 Sep 2019 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
three divorce
तीन तलाक मामले में मुकदमा दर्ज, मिल रही धमकी
विज्ञापन

पति ने फोन पर पत्नी को दिया था तीन तलाक
जौनपुर के मड़िहाहूं नेवढ़ियां तहसील का निवासी है युवक
मिर्जापुर के देहात कोतवाली बिकना गांव निवासी है महिला
अमर उजाला ब्यूरो
मिर्जापुरद। देहात कोतवाली क्षेत्र के बिकना गांव निवासी अमीना बानों की तहरीर पर पुलिस ने जौनपुर निवासी उसके पति लियाकत अली पर तीन तलाक देने का मुकदमा दर्ज कर लिया। साथ ही परिवार चार सदस्यों पर दहेज एक्ट और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमा दर्ज होने के बाद ससुराल वाले धमकी दे रहे है। मुकदमा दर्ज होने के बाद परिजनों ने आरोपितों के गिरफ्तारी की मांग की है।
देहात कोतवाली के बिकना गांव निवासी अमीना बानो ने बताया कि 19 अप्रैल 2010 को जौनपुर के मड़ियाहूं तहसील अंतर्गत नेवढ़िया थाना क्षेत्र के खसीपुर भवानीगंज निवासी लियाकत अली से विवाह हुआ था। शादी के बाद दो पुत्रों का जन्म हुए। परिवार वालों ने दहेज में एक लाख रुपया नकद और बाइक की मांग करते हुए मारपीट कर घर से निकाल दिया। ससुरालियों के प्रताड़ना के चलते डेढ़ वर्ष से युवती मायके में रहने लगी। इस बीच ससुरालियों ने कोई खबर नहीं लिया। युवती ने आरोप लगाया कि जब उसने 2 अगस्त 2019 की सुबह अपने पति को फोन किया तो उसने फोन पर गाली देने के साथ तीन तलाक देते हुए दूसरी शादी करने और बच्चों को ले जाने की धमकी दिया। युवती ने कानून मंत्री, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग, एसपी जौनपुर, एसपी मिर्जापुर को प्रार्थना पत्र रजिस्ट्री कर पति के साथ उसके भाई, बहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग किया था। युवती की तहरीर पर देहात कोतवाली पुलिस ने 26 अगस्त को पति लियाकत अली, ससुर अबुल वाहिद, सास अन्नू बेगम, शौकत अली, रेशमा आदि के खिलाफ मुस्लिम महिला विवाह पर अधिकारों की सुरक्षा अध्यादेश 2018, दहेज एक्ट व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

उधर, पीड़िता अमीना बानों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपित जान से मारने की धमकी दे रहे हे। शनिवार को पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर बताया कि पति समेत चार लोगों पर सोमवार को देहात कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ। मुकदमा दर्ज होने के बाद ससुराल वाले फोन कर जान से मारने की धमकी दे रहे है। मांग किया कि आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बाबत सीओ सदर संजय ने कहा कि पीड़िता की तहरीर पर मुस्लिम महिला विवाह पर अधिकारों की सुरक्षा अध्यादेश 2018 व दहेज एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता का ससुराल जौनपुर में है। मामले में आगे की कार्रवाई के लिए जौनपुर पुलिस को बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed