फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Three deaths in Mirzapur grief prevails teenager condition worsened after receiving an injection

UP: मिर्जापुर में तीन लोगों की मौत...मातम, इंजेक्शन लगाने के बाद किशोर की हालत बिगड़ी; हादसे में 2 ने गंवाई जान

Mon, 05 Jan 2026 11:12 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 05 Jan 2026 11:12 PM IST
सार

Mirzapur News: मिर्जापुर जिले के ड्रमंडगंज, अदलहाट और पड़री थाना क्षेत्र में हुए हादसों में तीन लोगों की माैत हो गई। एक घटना में परिजनों ने हालिया-ड्रमंगगंज मार्ग पर जाम लगा दिया। पुलिस ने लोगों को समझाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
Three deaths in Mirzapur grief prevails teenager condition worsened after receiving an injection
हादसे में छांगुर की माैत, मिर्जापुर में हुए तीन मामले। - फोटो : संवाद

विस्तार

Accident in UP: ड्रमंडगंज के खुटहा ग्राम पंचायत के पंडितपुर गांव निवासी किशोर की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि इंजेक्शन लगते ही उसकी तबीयत बिगड़ी और उसकी जान चली गई। घटना के बाद परिजनों ने हालिया-ड्रमंगगंज मार्ग पर जाम लगा दिया। अधिकारियों के समझाने पर साढ़े चार घंटे बाद जाम समाप्त हुआ।

विज्ञापन


क्षेत्र निवासी हीरालाल धरकार का इकलौता पुत्र राजन कुमार (15) रविवार को घर पर जलाने के लिए सूखी लकड़ियां काट रहा था। लकड़ी काटते समय लकड़ी का एक टुकड़ा छिटककर उसके माथे पर लग गया था। इससे किशोर जख्मी होकर लहूलुहान हो गया था। इसके बाद परिजन घायल किशोर को रतेह चौराहा स्थित एक चिकित्सक के यहां ले गए। 

विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम

सोमवार की दोपहर बाद ड्रेसिंग और इंजेक्शन लगवाने के लिए किशोर लौट आया। राजन कुमार साइकिल से रतेह चौराहे पर चिकित्सक के पास फिर पहुंचा। जहां इंजेक्शन लगाने के बाद किशोर की हालत बिगड़ गई और उसको उल्टी होने लगी। आरोप है कि कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। 

किशोर की मौत पर आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने शाम चार बजे चिकित्सक के दुकान के सामने ड्रमंडगंज- हलिया मार्ग पर उसके शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। 

पुलिस ने लोगों को समझाया

सड़क जाम की सूचना पाकर मौके पर पुलिसकर्मियों संग पहुंचे थानाध्यक्ष ड्रमंडगंज भारत सुमन ने परिजनों को काफी समझाया लेकिन सब एसडीएम और सीएमओ को बुलाने पर अड़ गए। दो घंटे बाद मौके पर पहुंची तहसीलदार लालगंज दीक्षा पांडेय ने भी लोगों को समझाने की कोशिश की लेकिन परिजन एसडीएम को बुलाने की मांग पर अड़े रहे। 

देर शाम साढ़े सात बजे के जॉइंट मजिस्ट्रेट एसडीएम लालगंज महेंद्र सिंह ने मृत किशोर की मां प्रमिला देवी समेत अन्य परिजनों से बातकर चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देते हुए शासन से हर संभव मदद दिलाने की बात कही। इसके बाद परिजनों ने सड़क जाम समाप्त किया। थानाध्यक्ष ड्रमंडगंज भारत सुमन ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर आरोपी चिकित्सक के खिलाफ प्राथमिक दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

दुकान जा रहे बाइक सवार की वाहन की टक्कर से मौत
मिर्जापुर के अदलहाट थाना क्षेत्र के वाराणसी-मिर्जापुर मार्ग पर छोटा मिर्जापुर गांव के सामने सोमवार की दोपहर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक के पास मिले मोबाइल से फोन कर घर वालों को सूचना देकर बुलाया गया।

अदलहाट थानाध्यक्ष अजय सेठ ने बताया कि वाराणसी निवासी ओमकार नाथ सिंह (50) अपनी पत्नी के साथ वाराणसी में रहते हैं। सोनभद्र के सुकृत में दवा की दुकान संचालित करते थे। वह सोमवार की दोपहर बाइक से वाराणसी जा रहे थे। रास्ते में अदलहाट थाना क्षेत्र के छोटा मिर्जापुर गांव के सामने अज्ञात वाहन बाइक सवार को पीछे से टक्कर मारकर भाग गई। 

हादसे में बाइक सवार ओमकार नाथ के सिर में गंभीर चोट लगने से मौके पर ही उनकी मौत हो गयी। मृतक को एक पुत्र व एक पुत्री है। पुत्री की शादी हो गई है। पुत्र दिल्ली में रहकर काम करता है। उनके पास मिले मोबाइल फोन से परिजनों को घटना की जानकारी दी। जानकारी होते ही परिजन मौके पर पहुंचे।

तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से लूना सवार की मौत
पड़री थाना क्षेत्र के डगमगपुर चौराहे पर सोमवार की दोपहर पिकअप की टक्कर से लूना सवार की मौत हो गई। थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि क्षेत्र के सागर सेमर गांव निवासी छांगुर उर्फ रामकिसून (70) अपनी लूना मोपेड से पड़री बाजार सामान खरीदने आए थे। लौटते समय वह अपने घर से तीन किलोमीटर दूर डगमगपुर चौराहे पर पहुंचे थे। 

इसी दौरान चुनार की तरफ से सब्जी लाद कर तेज रफ्तार से आ रही पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजन पुलिस की मदद से घायल छांगुर को चुनार स्थित निजी अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के चार बच्चे हैंं। घटना के बाद पिकअप चालक गाड़ी लेकर भाग गया। प्राथमिकी दर्ज कर पिकअप चालक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed