फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Three constables were dismissed, six suspended for fighting drunk in the police station

Mirzapur News: थाने में शराब के नशे में मारपीट करने पर तीन सिपाही बर्खास्त, छह निलंबित

Fri, 28 Apr 2023 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Apr 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Three constables were dismissed, six suspended for fighting drunk in the police station
मिर्जापुर। संतनगर थाने में बीते दिनों शराब के नशे में मारपीट करने का वीडियो वायरल होने पर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने कड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में जांच के बाद पुलिस अधीक्षक ने तीन सिपाहियों को बर्खास्त कर दिया है। साथ ही एक उप निरीक्षक समेत छह पुलिसकर्मियों को निलंबित भी किया है। पुलिस अधीक्षक ने चेतावनी दी है कि अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस तरह का कार्य करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। संतनगर थाने में रविवार को मेस में खाना खाने गए दो पुलिसकर्मी आपस में भिड़ गए। पुलिसकर्मियों ने अपशब्दों का प्रयोग करते हुए आपस में मारपीट कर ली। इस मामले का वीडियो एक सिपाही ने रिकार्ड कर वायरल कर दिया। थाने में मारपीट का वीडियो वायरल होने पर पुलिस अधीक्षक ने सीओ लालगंज दीक्षांत राज को मामले की जांच का निर्देश दिया। सीओ की जांच के बाद पुलिस अधीक्षक ने भी थाने में जाकर तथ्यों की जांच पड़ताल की। जांच में आरोप प्रमाणित होने पर पुलिस अधीक्षक ने दोषी पाए गए पुलिसकर्मियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की है। इसमें संलिप्त मुख्य आरक्षी नामवर सिंह यादव, धर्मेंद्र सिंह को उन्होंने बर्खास्त कर दिया। उन्होंने मुख्य आरक्षी देव प्रकाश पांडेय को बर्खास्त करने की कार्रवाई के लिए 32वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ को पत्राचार किया है। इनके अलावा उप निरीक्षक मनोज उपाध्याय, मुख्य आरक्षी उपेंद्र सिंह, करन सिंह यादव, विमलेश सिंह, लखन रावत, नागेंद्र कुमार यादव को उन्होंने निलंबित कर दिया है। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि संतनगर थाने में कुछ पुलिसकर्मियों के मारपीट का वीडियो संज्ञान में आया है। जिसकी जांच सीओ लालगंज से कराई गई। उन्होंने भी इस मामले में तथ्यों की जांच की।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि एक सिपाही नामवर यादव के कैरेक्टर रोल से पता चला है कि पूर्व के जिन जिलों में वह तैनात रहा है, वहां भी उसे दंड मिला है। वह शराब पीकर अन्य सिपाहियों से उलझा था। उसी में एक सिपाही द्वारा वीडियो बनाकर वायरल किया गया। इसकी जांच केे बाद तीन सिपाहियों को बर्खास्त करने की कार्रवाई की गई। इसमें दो सिपाही जो मिर्जापुर से थे, वे बर्खास्त हो चुके हैं। तीसरा सिपाही 32वीं वाहिनी पीएसी से अटैच था। उनके कमांडेंट को बर्खास्तगी के लिए पत्र भेजा गया है। उन्होंने बताया कि छह पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है। उन्होंने पुलिसकर्मियों को आगाह किया कि सरकारी कार्य में अनुशाासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed