फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Three cattle rearers scorched due to lightning

Mirzapur News: बिजली की चपेट में आने से तीन पशुपालक झुलसे

Sun, 16 Jul 2023 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jul 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
Three cattle rearers scorched due to lightning
मड़िहान/कैलहट। संतनगर थाना क्षेत्र के ककरद व लेदुकी गांव में शुक्रवार की रात बिजली की चपेट में आने से तीन पशुपालक झुलस गए, जबकि चार मवेशियों की मौत हो गई। चुनार थाना क्षेत्र के शिवपुर में बिजली की चपेट में आकर 24 बकरियों की मौत हो गई।
विज्ञापन

संतनगर थाना क्षेत्र ककरद गांव निवासी अंगनू चौहान (60), लेदुकी गांव निवासी रामयज्ञ (54) व कमला (52) बिजली की चपेट में झुलस गए। सभी पशुपालक सिवान में मवेशियों को लेकर रहते हैं। ककरद गांव निवासी कमला की गाय, राहकला घोघिया निवासी सेवालाल की दो भैंस व रामपुर गांव निवासी शिवप्रसाद के बैल की मौत हो गई। झुलसे पशुपालकों का इलाज दीपनगर स्थित एक प्राइवेट नर्सिंग होम में चल रहा है। घटना की सूचना मिलने के बाद राजस्व निरीक्षक कृष्ण शंकर मिश्र व हल्का लेखपाल ने जांच कर क्षतिपूर्ति की रिपोर्ट तहसील कार्यालय में भेजी है। उधर, चुनार थाना क्षेत्र के शिवपुर निवासी गंगाजली की मड़ई में बंधी 24 बकरियों की बिजली गिरने से मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed