फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Three bike riders died in a road accident

Mirzapur News: सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौत

Thu, 14 Nov 2024 02:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
Three bike riders died in a road accident
चुनार। भरेहठा गांव पेट्रोल पंप के पास मंगलवार को देर रात किसी भारी वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार तीन युवकों में से दो की मौके पर ही मौत हो गई। तीसरे को ट्राॅमा सेंटर वाराणसी पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान बुधवार को भोर में उसकी भी मौत हो गई। पुलिस मुकदमा दर्ज कर वाहन की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

नकहरा गांव निवासी गरीब (23) पुत्र पनधारी, अपने चचेरे भाई विजय कुमार (22) पुत्र रामआसरे व पसही गांव निवासी हलचल (21) पुत्र मनोज जमुई क्षेत्र में स्थित किसी भट्ठे पर ईंट पथाई के साथ ही ट्रैक्टर चलाने का काम करते थे। मंगलवार को देर रात तीनों जमुई से विजय के भाई संतोष की दुकान पर चाट-फुल्की खाने के बाद घर बाइक से नकहरा जा रहे थे। रास्ते में भरेहठा पेट्रोल पंप के पास किसी भारी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दिया। इस हादसे में गरीब और विजय की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल हलचल को इलाज के लिए सीएचसी चचेरी मोड़ पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें ट्राॅमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान बुधवार को भोर में हलचल की भी मौत हो गई। विजय चार भाइयों में सबसे छोटा था। गरीब तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। गरीब व विजय के पिता की मृत्यु पहले ही हो चुकी है। गरीब व विजय दोनों अविवाहित थे। तीनों में अच्छी मित्रता थी। मेहनत मजदूरी कर मां और भाइयों का भरण-पोषण करते थे। मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एएसपी ऑपरेशन ओपी सिंह ने बताया कि चुनार के भरेहठा पेट्रोल पंप के पास बाइक सवार तीन युवकों में से दो की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। तीसरे की ट्राॅमा सेंटर वाराणसी में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed