फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Three arrested including dowry killer husband

दहेज हत्यारोपी पति समेत तीन गिरफ्तार

Tue, 16 Nov 2021 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Three arrested including dowry killer husband
मिर्जापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के अहमलपुर गांव में शुक्रवार की दोपहर संदिग्ध हालात में विवाहिता की फंदे से लटककर मौत मामले में पुलिस ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया। मंगलवार को आरोपी पति, सास-ससुर को गिरफ्तार कर चालान किया।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के भिस्कुरी गांव निवासी बिंदु पांडेय की शादी क्षेत्र के अहमलपुर गांव निवासी संजीव पांडेय से 2019 में हुई थी। शुक्रवार की दोपहर बिंदु पांडेय (27) ने कमरे के अंदर फंदा लगा लिया। काफी देर तक कमरे से बाहर न आने पर बिंदु की अजिया सास ने के जाकर देखा तो उसकी लाश फंदे से लटकती मिली। उसके भाई राहुल दुबे ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि दो लाख रुपये और अपाचे बाइक के लिए ससुराल वाले उसकी बहन के प्रताड़ित करते थे। ससुराल वालों ने हत्या कर शव को फंदे पर लटका दिया है। पुलिस दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने समोगरा बाईपास के पास से आरोपी पति संजीव, ससुर विनोद और सास सुधा पाण्डेय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed