फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Three arrested for running away with a truck, two including a sub-inspector suspended

Mirzapur News: ट्रक लेकर भागने के आरोप में तीन गिरफ्तार, दरोगा समेत दो निलंबित

Sun, 29 Dec 2024 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
Three arrested for running away with a truck, two including a sub-inspector suspended
अदलहाट/मिर्जापुर। हाजीपुर स्थित एकेएस बालू मंडी में सीज कर खड़े किए गए ओवरलोड ट्रकों को पुलिस की निगरानी के बावजूद लेकर भागने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। गायब 17 ट्रकों में से सात ट्रकें ही अब तक बरामद हो सकी हैं। इस मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने ड्यूटी पर तैनात उप निरीक्षक व हेड कांस्टेबल को निलंबित कर जांच का आदेश दिया है।
विज्ञापन

26 दिसंबर की रात एसडीएम चुनार राजेश वर्मा के नेतृत्व खनिज, परिवहन और पुलिस की टीम ने अहरौरा और अदलहाट थाना क्षेत्र में जांच अभियान चलाकर 108 ओवरलोड और बिना परमिट के जा रहे ट्रकाें को पकड़ा था। ट्रकों पर बालू व गिट्टी लदी थी। वाहनों को अहरौरा और अदलहाट थाने की पुलिस की निगरानी में खड़ा कराया गया था। इसमें से अदलहाट थाना क्षेत्र के हाजीपुर एकेएस बालू मंडी में पुलिस की निगरानी में 37 ट्रकें सीज किए जाने के बाद खड़ी कराई गई थीं। वहां पुलिस की ड्यूटी लगी थी। दबंग पुलिस की निगरानी के बावजूद रात करीब साढ़े 10 बजे 17 ट्रकें लेकर भाग गए। ओवरलोड 17 ट्रकों को लेकर भागने के मामले को पहले दबाने का प्रयास किया गया, परंतु 27 दिसंबर को यह मामला तूल पकड़ने लगा। इसके बाद पुलिस सक्रिय हुई। पुलिस बालू मंडी के मुंशी नमो नरायण, दो अज्ञात समेत 17 ट्रकों के चालकों और मालिकों पर मुकदमा दर्ज कर वाहनों की तलाश में जुट गई। पुलिस ने गाड़ी लेकर भागने के आरोप में बालकिशुन यादव निवासी बलिया खुर्द थाना चकिया जनपद चंदौली, सूरज निवासी गोठानी थाना जुगैल जनपद सोनभद्र व सुनील यादव निवासी विशुनपुरा थाना जंगीपुर जनपद गाजीपुर को गिरफ्तार कर सात ट्रकें बरामद की है। उधर, पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने ड्यूटी पर लापरवाही बरतने के आरोप में उप निरीक्षक मुनीम गुप्ता व हेड कांस्टेबल सोम्मर यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विभागीय जांच का आदेश दिया है। एएसपी ऑपरेशन ओपी सिंह के अनुसार बालू, गिट्टी और भस्सी लदे 37 ट्रकें सीज किए जाने के बाद मंडी में खड़ी कराई गई थीं। वहां के मुंशी, उप निरीक्षक और हेड कांस्टेबल की निगरानी में ट्रकें सौंपी गई थीं। रात में 17 ट्रकें लेकर चालक वहां से भाग गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सात ट्रकों को बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। लापरवाही बरतने पर पुलिस अधीक्षक ने उपनिरीक्षक और हेड कांस्टेबल को निलंबित कर जांच का आदेश दिया है।
विज्ञापन

.
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed