फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Three and a half lakh children will be fed polio supplements at the 1862 booth

1862 बूथ पर साढ़े तीन लाख बच्चों को पिलाई जाएगी पोलिया की खुराक

Sat, 30 Jan 2021 11:02 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
Three and a half lakh children will be fed polio supplements at the 1862 booth
मिर्जापुर। महिला चिकित्सालय में मुख्य चिकित्सा अधिकारी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर पल्स पोलियों अभियान की शुरूआत करेंगे। अभियान को सफल बनाने के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी डा. पीडी गुप्ता ने शनिवार अपराहन कार्यालय स्थित विवेकानन्द सभागार में सभी प्रभारी चिकित्साधिकारियों व स्वास्थ्य कर्मियों के साथ बैठक की। सीएमओ ने बताया कि जिले में पल्स पोलियों महाअभियान की शुरूआत 31 जनवरी से आठ फरवरी तक चलाया जाएगा। रविवार को जिले के सभी केन्द्रों स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहेंगे। अभियान को सफल बनाने के लिए विभाग स्तर से स्वास्थ्य कर्मियों की रविवार अवकाश निरस्त कर दिया गया है। पल्स पोलियों की दवा सभी केन्द्रों पर पर्याप्त मात्रा में पहले ही पहुंचाई जा चुकी है। रविवार को सुबह नौ से शाम पांच बजे तक पल्स पोलियों की खुराक सभी केन्द्रों पर पिलाया जाएगा। उसके बाद विभाग में कार्यरत आशा डोर-टू-डोर जाकर पल्स पोलियों खुराक पिलाने का कार्य करेगी। इस अभियान में शुन्य से पांच वर्ष तक के करीब साढ़े तीन लाख बच्चों को पोलियो खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. निलेश श्रीवास्तव ने बताया कि अभियान को सफल बनाने के लिए 1862 बूथ के लिए 116 टीम तैनात की गई है, इसके अलावा 732 घर-घर खुराक पिलाने की टीम व 47 मोबाइल टीम का गठन विभाग ने किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed