{"_id":"60b528908ebc3e3ba20681ca","slug":"three-accused-of-selling-adulterated-liquor-arrested-in-government-shop-mirzapur-news-vns592364856","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी दुकान में मिलावटी शराब बेचने के तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी दुकान में मिलावटी शराब बेचने के तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
अलीगढ़ में मिलावटी शराब से मौत के बाद चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार को पुलिस ने अर्जुनपुर पिपरहिया गांव स्थित सरकारी देसी शराब ठेके से मिलावटी शराब तैयार कर शराब बेचने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। मौके से मिलावटी शराब और उपकरण बरामद किया। इससे पहले पुलिस ने चील्ह थाना क्षेत्र में भी सरकारी देसी शराब की दुकान से मिलावटी शराब बनाने के आरोप में दो को गिरफ्तार कर चुकी है।
शासन के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार को देहात कोतवाल विजय चौरसिया और आबकारी निरीक्षक पुष्पेंद्र कुमार की टीम सोमवार को अर्जुनपुर पीपरहिया स्थित सरकारी देसी शराब के ठेके की सघनता से जांच की। इस दौरान 40 शीशी अपमिश्रित अवैध देसी शराब, 140 नकली क्यूआर कोड, 110 खाली शीशी, 101 ढक्कन, 40 लीटर अपमिश्रित स्प्रिट व 25 पेटी वैध शराब बरामद किया। ठेके के अंदर बैठे तीन व्यक्तियों को हिरासत में लिया। गिरफ्तार आरोपितों में गोपाल जायसवाल पुत्र स्व. श्रीनाथ जायसवाल, विवेक कुमार गुप्ता पुत्र स्व. अशोक गुप्ता निवासी रतनगंज कोतवाली कटरा, रामचंद्र जायसवाल पुत्र पारसनाथ जायसवाल निवासी मोर्चाघर सिविल लाइन कोतवाली शहर है। पूछताछ में विक्रेता गोपाल जायसवाल व विवेक कुमार गुप्ता ने बताया कि लाइसेंसी शराब की दुकान लाल साहब शुक्ला पुत्र स्व. विजय शंकर निवासी नगवासी पोस्ट दुगौली के नाम है। जिनके द्वारा नकली क्यूआर कोड, अपमिश्रित स्प्रिट और ढक्कन इत्यादि लाकर हमें दिया जाता है। जिसका प्रयोग कर हम लोग रामचंद्र जायसवाल की मदद से अवैध अपमिश्रित शराब तैयार कर बेचने का कार्य करते है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।