फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Three accused of killing dog after failed theft arrested

Mirzapur News: चोरी में असफल होने पर कुत्ते की हत्या के तीन आरोपी गिरफ्तार

Sat, 01 Feb 2025 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Three accused of killing dog after failed theft arrested
मिर्जापुर। चोरी में असफल होने पर कुत्ते की हत्या करने वाले तीन आरोपियों को लालगंज पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। चोरी और पशु क्रूरता मामले में तीनों का चालान कर जेल भेज दिया गया। बेलन बरौंधा निवासी अखिलेश मिश्र ने बृहस्पतिवार को पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार रात उनके घर के लोग खाना खाकर सो रहे थे। पौने 11 बजे रात दरवाजे पर पालतू कुत्ते के अचानक भौंकने की आवाज सुन लोग बाहर निकले तो बिजली की रोशनी में देखा कि चार युवक कुत्ते का कपड़े से मुंह दबाए उसे लेकर भाग रहे हैं। शोर मचाते हुए जब उनका पीछा किए तो आगे अंधेरे का फायदा उठाते हुए चारों युवक कुत्ते को लेकर भाग गए। मामले में केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी थी। लालगंज थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर कमलेश कोल, जयलाल कोल और कल्लू कोल निवासी तेंदुई थाना लालगंज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed