फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Three accused of culpable homicide arrested

गैर इरादतन हत्या के तीन आरोपी गिरफ्तार

Sat, 07 May 2022 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Three accused of culpable homicide arrested
अहरौरा क्षेत्र के रामपुर ढबही (सगहा) गांव में बुधवार की रात डीजे पर डांस को लेकर जमकर हुई मारपीट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज करने के बाद शुक्रवार को भक्सी नदी पुल के पास से तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

चंदौली के चकिया से बरात अहरौरा थाना क्षेत्र के रामपुर ढबही गांव में आई थी। रात में बरात में डीजे पर डांस को लेकर हुए विवाद और मारपीट हो गई थी। मारपीट में घायल चंदौली जनपद के चकिया पचवनिया निवासी युवक जावेद पुत्र स्व. जुनेश की इलाज के दौरान मौत हो गई। दूल्हे के पिता काशीनाथ चौहान पुत्र लालजी चौहान की तहरीर पर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। विवेचना के दौरान पुलिस ने तीन आरोपियों राकेश चौहान, राजबली चौहान व सीताराम चौहान निवासी रामपुर ढबही थाना अहरौरा को भक्सी नदी पुल के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed