फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Three accused of assault, arrested and sent to jail

मारपीट के तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Thu, 06 May 2021 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 May 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Three accused of assault, arrested and sent to jail
मिर्जापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के जिला पंचायत में जिला पंचायत प्रत्याशियों केे दिए जा रहे प्रमाण पत्र के दौरान मारपीट करने और पुलिस से हाथपाई करने वाले गिरफ्तार तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जिला पंचायत कार्यालय में बुधवार को जिला पंचायत सदस्य चुनाव में जीते हुए प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र दिया जा रहा था। पहाड़ी ब्लाक वार्ड नंबर- दो से जिला पंचायत सदस्य पद के सपा की प्रत्याशी राधा देवी पत्नी अनिल यादव और निर्दल प्रत्याशी किरन दूबे पत्नी संजयधर दूबे दोनों प्रत्याशी अपने-अपने विजयी होने का दावा कर रहे थे। जिनका निर्णय नहीं हुआ था। दोनों प्रत्याशी जिला पंचायत सभागार में बैठे हुए थे।
विज्ञापन

दोनों प्रत्याशियों के समर्थक जिला पंचायत सभागार के अंदर घुसने लिए गेट पर इकट्ठा होकर एक दूसरे के साथ गाली-गलौज व धक्का-मुक्की करने लगे । आपस में उलझता देख पुलिस द्वारा लाठीचार्ज कर भगा दिया । संजयधर दूबे जिला पंचायत कार्यालय के सामने रोड पर बेहोशी के तरीके से लेट गया। जिसको पुलिस द्वारा मण्डलीय चिकित्सालय में उपचार के लिए भेजा गया। पुलिस ने मामले में 12 नामजद और 30 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया। मामले में तीन आरोपित राहुल, अजयधर और मृत्युंजय निवासी दूबेपुर बसारी थाना पड़री को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed