{"_id":"696be6b06c2e8509a90684ee","slug":"threats-issued-for-not-paying-commission-on-land-sale-fir-registered-against-two-people-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-147143-2026-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: जमीन ब्रिकी का कमीशन नहीं देने पर दी धमकी, दो पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: जमीन ब्रिकी का कमीशन नहीं देने पर दी धमकी, दो पर प्राथमिकी
विज्ञापन
मिर्जापुर। जमीन बिक्री में कमीशन देने के लिए धमकाने और अपहरण के प्रयास के आरोप में कटरा कोतवाली पुलिस ने दो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
कटरा कोतवाल वैद्यनाथ सिंह ने बताया कि दुर्गा बाजार निवासी हरि नारायण सिंह ने तहरीर देकर बताया कि पत्नी निधि सिंह और अन्य परिजनों के नाम ग्राम महुलार तहसील लालगंज में 29 बीघा जमीन थी। इस जमीन को 12 जनवरी को बेचा गया। विक्रय के दौरान सेंट मेरी स्कूल के सामने गली निवासी सहायक अध्यापक संजय सिंह व भाईलाल विश्वकर्मा प्रति बीघा डेढ़ लाख रुपये की कमीशन मांग रहे थे। कमीशन से मना किया तो संजय सिंह, रणजीत प्रताप सिंह निवासी ग्राम बल्लीपरवा थाना चील्ह अपने पांच-छह अज्ञात साथियों के साथ दुर्गा बाजार स्थित घर पर 13 जनवरी की शाम स्काॅर्पियो, बुलेट आए। पैसे के लिए झगड़ा करने लगे। अपनी स्काॅर्पियो में जबरन बैठा कर अपहरण की कोशिश की। किसी तरह भाग कर उन्होंने जान बचाई। घटना सीसीटीवी में कैद है। इसके बाद भी रणजीत प्रताप सिंह लगातार फोन पर मारने की धमकी दे रहा है। तहरीर पर संजय सिंह और रणजीत प्रताप सिंह पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।