फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Threatening to implicate in molestation for stopping encroachment on the road

सड़क पर अतिक्रमण रोकने पर छेड़खानी में फंसाने की धमकी

Thu, 15 Jul 2021 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
Threatening to implicate in molestation for stopping encroachment on the road
राजगढ़। मड़िहान थानाक्षेत्र के चौखड़ा, पिपरवार गांव में नहर के किनारे और सड़क पर अतिक्रमण कर पशुओं को बांधा जा रहा है। इससे आवागमन में ग्रामीणों को परेशानी होती है। आरोप है कि मना करने पर पशुपालकों की महिलाएं छेड़खानी और एससीएसटी के फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देती हैं। गांव के कुछ लोगों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। क्षेत्र के चौखड़ा, पिपरवार, भवानीपुर, रामपुर 38, कोन भरुहवा, गढ़वा, नदीहार, राजगढ़, लूसा आदि गांवों में कुछ लोग पशुओं को गांव के खड़ंजा और संपर्क मार्ग पर बांध देते हैं। इससे आवागमन में परेशानी होती है। गोबर से कपड़े भी खराब हो जाते हैं। मना करने पर पशुपालकों की पत्नियां धमकी देती हैं। ग्रामीणों ने राजगढ़ पुलिस चौकी प्रभारी को तहरीर देकर इस पर अंकुश लगाने और कार्रवाई की मांग की। प्रार्थना पत्र देने वालों में अमित कुमार सिंह, रमाशंकर, रामलोचन, लालता मौर्या, अभिनव कुमार, रामदेव यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed