फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Those beyond age of 18 will have to wait, vaccine has not come yet

18 पार वालों को करना होगा इंतजार, अभी नहीं आया है टीका

Fri, 14 May 2021 10:13 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 May 2021 10:13 PM IST
विज्ञापन
Those beyond age of 18 will have to wait, vaccine has not come yet
मिर्जापुर। कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण के लिए सरकार टीकाकरण पर जोर दे रही है, अब 18 से 45 वर्ष के बीच उम्र वालों के टीकाकरण का सरकार ने निर्देश दिया है। लेकिन स्वास्थ्य केंद्रों पर टीका उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने जिले में 18 वर्ष से अधिक उम्र वालों के लिए एक मई से टीकाकरण अभियान शुरू तो कर दिया पर जिले में अभी इस वर्ग के लिए टीका नहीं आया है। इसके चलते आनलाइन स्लाट भी नहीं मिल पा रहा है। इसका कारण टीके की कमी होना बताया जा रहा है। टीके की कमी के चलते ही 18 वर्ष से अधिक उम्र वालों के लिए प्रदेश के सभी जिलों में टीकाकरण नहीं शुरू हो सका है। उम्मीद जताई जा रही है कि एक सप्ताह बाद मिर्जापुर जिले में भी 18 वर्ष से अधिक उम्र वालों का टीकाकरण शुरू होगा। इस संबंध में जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. निलेश श्रीवास्तव ने बताया कि 18 वर्ष से अधिक उम्र वालों को जो टीका लगना है। उसे प्रदेश सरकार खरीदेगी। 45 वर्ष से अधिक उम्र वालों के लिए जो टीका आ रहा है, वो केंद्र सरकार भेज रही है। जिले में जल्द ही 18 वर्ष से अधिक उम्र वालों के लिए टीका आ जाएगा। जिसके बाद कोविड पोर्टल और आरोग्य सेतु ऐप पर स्लाट भी मिलने लगेगा। तब तक रजिस्ट्रेशन करा लें। टीका आने के बाद अलग सेंटर बनेगा।
विज्ञापन

.....................................................
प्रतिदिन तीन हजार लग रहा टीका
मिर्जापुर। जिले में रविवार को छोड़कर प्रतिदिन टीकाकरण किया जा रहा है। 45 वर्ष से अधिक उम्र वालों को भी आनलाइन टीकाकरण किए जाने से टीकाकरण में कमी आई थी। जिसके बाद 45 वर्ष से अधिक उम्र वालों के लिए ये बाध्यता खत्म कर दिया गया। जिसके बाद फिर से टीकाकरण बढ़ गया है। प्रतिदिन औसतन तीन हजार लोगों को टीका लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

..........................................
अभी सात हजार से अधिक वैक्सीन उपलब्ध
मिर्जापुर। जिले में अभी सात हजार से अधिक वैक्सीन उपलब्ध है। इसमें एक हजार 407 कोविडशील्ड और पांच हजार 593 कोवैक्सीन का टीका उपलब्ध है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. निलेश श्रीवास्तव ने बताया कि आर्डर भी दिया गया है। एक-दो दिन में और वैक्सीन भी आ जाएगी।
.....................................................
इन लोगों को लग चुकी है वैक्सीन
......................................................
हेल्थ केयर वर्कर
प्रथम डोज-11373
द्वितीय डोज- 7926
फ्रंट लाइन वर्कर
प्रथम डोज- 13699
द्वितीय डोज- 7986
60 वर्ष से अधिक उम्र वाले
प्रथम डोज- 50531
द्वितीय डोज-20845
45 वर्ष से अधिक उम्र वाले
प्रथम डोज- 68048
.................................................
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed