फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   This person of Mirzapur bought one acre of land on the moon, told how and where did he get the registry done?

वाह क्या बात है!: मिर्जापुर के इस शख्स ने चांद पर खरीदी एक एकड़ जमीन, बताया कैसे और कहां करवाई रजिस्ट्री?

Mon, 08 May 2023 09:35 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर Published by: किरन रौतेला Updated Mon, 08 May 2023 09:35 AM IST
सार

विंध्याचल निवासी प्रदीप निषाद ने चांद पर जमीन खरीदी है। उनका दावा है कि उन्होंने चांद पर एक एकड़ जमीन की रजिस्ट्री कराई है। प्रदीप के मुताबिक, लूना सोसाइटी इंटरनेशनल के माध्यम से जमीन की रजिस्ट्री कराई है। उन्होंने लेक ऑफ ड्रीम्स एरिया में जमीन ली है।

विज्ञापन
This person of Mirzapur bought one acre of land on the moon, told how and where did he get the registry done?
मिर्जापुर के इस शख्स ने चांद पर खरीदी एक एकड़ जमीन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चांद पर बसने की स्थिति बन पाएगी या नहीं, पता नहीं लेकिन विंध्याचल निवासी प्रदीप निषाद चांद पर जमीन के मालिक बन गए हैं। उनका दावा है कि उन्होंने चांद पर एक एकड़ जमीन की रजिस्ट्री कराई है। हेलिकॉटर बाबा के नाम से मशहूर प्रदी ने बताया कि जून में पड़ने वाले अपने जन्मदिन के लिए वह कुुछ अलग करना चाहते थे, इसीलिए उन्होंने चांद पर जमीन का मालिकाना हक लिया।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- आज मिर्जापुर में गरजेंगे CM Yogi: छानबे विधानसभा सीट के उप चुनाव लिए करेंगे जनसभा, देंगे जीत का मंत्र

विज्ञापन

प्रदीप के मुताबिक, लूना सोसाइटी इंटरनेशनल के माध्यम से जमीन की रजिस्ट्री कराई है। उन्होंने लेक ऑफ ड्रीम्स एरिया में जमीन ली है। कंपनी की ओर से जारी रजिस्ट्री पेपर में जमीन की स्थिति और सेटेलाइट के माध्यम से ली गई तस्वीर भी है। इसके अलावा चांद के भविष्य को लेकर भी विस्तार से जानकारी दी गई है। चांद पर जमीन लेकर प्रदीप उत्साहित हैं। प्रदीप समाज सेवा से जुड़े होने के साथ ही राजनीतिक संगठनों के पदाधिकारी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

This person of Mirzapur bought one acre of land on the moon, told how and where did he get the registry done?
चांद - फोटो : सोशल मीडिया

चांद पर अलग-अलग नाम से बेची जा रही प्रापर्टी

कई कंपनियां वेबसाइट व विभिन्न माध्यमों से चांद पर प्रापर्टी दे रही हैं। इस पर चंद्रमा के कई क्षेत्रों के नाम दिखाई देंगे। जैसे कि सी ऑफ क्लाउड्स, सी ऑफ वेपर्स, लेक ऑफ ड्रीम, बे ऑफरेनबो इत्यादि। इनमें से किसी भी क्षेत्र में जमीन खरीद सकते हैं। लूना सोसाइटी इंटरनेशनल उनमें से एक है। दावा किया गया है कि यह वेबसाइट लोगों को चंद्रभूमि का टुकड़ा बेचने की अनुमति देती है। लूना सोसाइटी के दुनिया भर में सदस्य हैं। चंद्रमा पर स्थान और मांग के आधार पर प्रापर्टी की कीमत भी कम ज्यादा होती रहती है। शेयर बाजार की तरह ही जिस स्थान पर मांग ज्यादा है, वहां इसकी कीमत बढ़ जाएगी और मांग कम होने पर कीमत कम हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed