{"_id":"683b5c4b229b18e4160cb2ec","slug":"third-wife-accuses-husband-of-fourth-marriage-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-134590-2025-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: तीसरी पत्नी ने पति पर लगाया चौथी शादी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: तीसरी पत्नी ने पति पर लगाया चौथी शादी का आरोप
विज्ञापन
जिगना। क्षेत्र के चितौली गांव की विवाहिता ने शनिवार को थाने में तहरीर देकर पति पर चौथी शादी करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना है।
क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने पहली पत्नी को छोड़ दूसरी शादी कर ली थी। 10 वर्ष पहले उसने दूसरी पत्नी को छोड़कर तीसरी शादी कर ली थी। जिगना थाना क्षेत्र के चितौली गांव की उसकी तीसरी पत्नी ने तहरीर देकर बताया कि तबीयत खराब होने पर वह अपनी दो बेटियों को लेकर मायके चली गई। इस बीच 30 मई को पति ने चौथी शादी कर ली।
शनिवार को जब वह घर पहुंची तो तो उसे शादी की जानकारी हुई। आरोप लगाया कि पति घर से निकालने और जान से मारने की धमकी दे रहा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि आरोपी की पत्नी ने चौथी शादी करने की तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है।