फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Third accused arrested for cheating retired inspector

Mirzapur News: सेवानिवृत्त दरोगा से ठगी करने का तीसरा आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल से उड़ाए थे 32 लाख

Fri, 30 Dec 2022 07:39 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Fri, 30 Dec 2022 07:39 AM IST
सार

चुनार थाना क्षेत्र के जलालपुर निवासी पूरनराम पुलिस विभाग के सेवानिवृत्त उप निरीक्षक हैं। बीते 11 अगस्त को कोषागार कार्यालय का कर्मचारी बताते हुए एक युवक ने उन्हें फोन कर बताया कि उनका पेंशन बंद हो रहा है। पेंशन चालू रखने के लिए जीवित प्रमाण पत्र अपडेट करा लीजिए। ठग ने उनके मोबाइल में स्क्रीन शेयर एप अपलोड कराकर खाते की गोपनीय जानकारी प्राप्त कर ली। इसके बाद 35 खातों में 31 लाख 73 हजार 21 रुपये भेज दिया।

विज्ञापन
Third accused arrested for cheating retired inspector
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जीवित प्रमाण पत्र जमा करने के नाम पर सेवानिवृत्त दरोगा के मोबाइल फोन से डाटा लेकर लगभग 32 लाख रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के तीसरे सदस्य को परिक्षेेत्रीय साइबर थाने की पुलिस ने झारखंड के जामताड़ा जिले से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी को ट्रांजिस्ट रिमांड पर मिर्जापुर लेकर आई। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

चुनार थाना क्षेत्र के जलालपुर निवासी पूरनराम पुलिस विभाग के सेवानिवृत्त उप निरीक्षक हैं। बीते 11 अगस्त को कोषागार कार्यालय का कर्मचारी बताते हुए एक युवक ने उन्हें फोन कर बताया कि उनका पेंशन बंद हो रहा है। पेंशन चालू रखने के लिए जीवित प्रमाण पत्र अपडेट करा लीजिए। ठग ने उनके मोबाइल में स्क्रीन शेयर एप अपलोड कराकर खाते की गोपनीय जानकारी प्राप्त कर ली। इसके बाद 35 खातों में 31 लाख 73 हजार 21 रुपये भेज दिया।
विज्ञापन

पूरन राम का पुत्र जब बैंक गया तो पता चला कि खाते से पैसे निकल गए हैं। इसके बाद पूरन राम ने परिक्षेत्रीय थाने में तहरीर दी। निरीक्षक श्याम बहादुर यादव ने बताया कि छानबीन में पता चला कि ठगी करने वाले झारखंड के रहने वाले हैं। पुलिस दो आरोपियों मनीष और संतोष कुमार मंडल को गिरफ्तार कर उनके अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए निरीक्षक श्याम बहादुर यादव व उप निरीक्षक चंद्रशेखर यादव के साथ मुख्य आरक्षी बृजेश सिंह, अमित सिंह पटेल व गोवर्धन कुशवाहा के साथ झारखंड के जामताड़ा जिले में गए। वहां स्थानीय पुलिस के सहयोग से आरोपी अजय कुमार मंडल निवासी चरघरा थाना कमरटांड़ जिला जामताड़ा झारखंड को गिरफ्तार किया। उसे ट्रांजिस्ट रिमांड पर लेकर पुलिस मिर्जापुर आई। आरोपी के आईसीआईसीआई बैंक में रखे चार लाख रुपये को फ्रीज कराया।

पूछताछ में आरोपी अजय ने बताया कि उसके गिरोह में पांच लोग हैं। मनीष काल करता है। पेंशनरों को फोन कर उनकी जानकारी प्राप्त करता है। वह उसके साथ सहयोग करता है। जितेंद्र मंडल ऊर्फ केला व रामसरन राय उर्फ श्रीराम खाते की व्यवस्था करता है। संतोष पैसा निकालता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed