फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Thieves took DBR with them to hide identity

Mirzapur News: चोर पहचान छिपाने के लिए साथ ले गए डीबीआर

Wed, 20 Dec 2023 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Dec 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Thieves took DBR with them to hide identity
जिगना। थाना क्षेत्र के बघेड़ा कला गांव में सोमवार की रात चोर छत के रास्ते मकान में घुसकर आठ कमरों का ताला तोड़कर उसमें रखे 50 हजार रुपये नकद व कीमती आभूषण उठा ले गए। चोर पहचान छिपाने के लिए सीसी कैमरे का डीबीआर भी उठा ले गए। सूचना पर क्षेत्राधिकारी लालगंज मंजरी राव, थानाध्यक्ष चंद्रप्रकाश पांडेय ने फोरेंसिक व डाॅग स्क्वाॅड के मौके पर पहुंचकर छानबीन की।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के बघेड़ा कला गांव निवासी ताड़केश्वरनाथ तिवारी के पास गांव में दो मकान हैं। नए मकान में ताड़केश्वरनाथ व उनके भाई रामेश्वरनाथ तिवारी रहते हैं। पुराने मकान में माता-पिता रहते हैं। करीब 15 दिन पूर्व ताड़केश्वरनाथ बाहर चले गए तो उनकी पत्नी शनिवार को शाम मकान में ताला बंद करके पुराने घर में चली गई थीं। वहीं रह भी रही थीं। इस बीच मंगलवार को सुबह नए मकान में रोशनदान में साड़ी लटका देख ग्रामीणों ने भवन स्वामी को सूचना दी। सूचना पर जब लोग पहुंचे तो मकान के अंदर आठ कमरों व सीढ़ी के चैनल गेट के ताले, दो तिजोरी व आलमारी के ताले भी टूटे दिखे। उसमें रखे 50 हजार रुपये नकद, सोने की हार, एक मांग बेदी, एक सोने की चूड़ी, दो सोने की जंजीर, एक अंगूठी, दो चांदी के सिक्का, एक पेटी, एक पायल, सोने की नथिया, मंगल सूत्र आदि चोर उठा ले गए थे। चोर सीसीटीवी कैमरा का डीबीआर भी उठा ले गए। परिवार के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर थानाध्यक्ष और क्षेत्राधिकारी मंजरी राव ने फोरेंसिक व डाॅग स्क्वाॅड के साथ पहुंच कर छानबीन की। रामेश्वर नाथ तिवारी ने घटना की तहरीर थाने में दी। थानाध्यक्ष चंद्रप्रकाश पांडेय ने बताया कि चोरी का मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed