फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Thieves took away cash, jewellery and valuables

Mirzapur News: नकदी, आभूषण और कीमती सामान उठा ले गए चोर

Wed, 12 Jun 2024 04:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2024 04:28 AM IST
विज्ञापन
Thieves took away cash, jewellery and valuables
शेरवां। जमालपुर थाना क्षेत्र के जिनोदपुर गांव में परिवार के लोग सोमवार को रात में छत पर सो रहे थे। इस बीच चोर मौका पाकर आभूषण और कीमती सामान उठा ले गए।
विज्ञापन

जिनोदपुर गांव के रामबृक्ष सिंह से दो पुत्र अखिलेश सिंह और मिथिलेश सिंह हैं। अखिलेश सिंह की पत्नी अपने मायके भभुआ बिहार गई थीं। मिथिलेश छत पर पिता के साथ हुए थे। उनकी पत्नी घर के अंदर एक कमरे में सोई थीं। चोर मकान के पीछे के हिस्से से आंगन में आए और एक कमरे में घुसकर बाॅक्स उठा ले गए। उसमें एक लाख रुपये नकद, अंगूठी, हार, पाजेब, करधनी के अलावा कीमती कपड़े रखे हुए थे। चोर सामान निकालकर बाॅक्स को जिनोदपुर गांव के बाहर सिवान में फेंककर चले गए। मंगलवार को सुबह जब लोग सोकर उठे तो कमरा खुला देख सन्न रह गए। कमरे में बाॅक्स नहीं था। चोरी की आशंका पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस ने डाॅग स्क्वाॅड के साथ पहुंचकर छानबीन की। क्षेत्राधिकारी चुनार एके सिंह ने भी मौके पर पहुंच कर छानबीन की। जमालपुर थानाध्यक्ष रामनरायन राम ने बताया कि चोरी की सूचना अखिलेश सिंह ने दी है। जल्दी ही चोरी के इस मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed