{"_id":"63f7bf5f4c28d136a60a9757","slug":"thieves-entered-through-the-window-of-a-raw-house-and-took-away-cash-jewelery-mirzapur-news-vns699880222-2023-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: कच्चे मकान की खिड़की से घुसे चोर उठा ले गए नकदी, आभूषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: कच्चे मकान की खिड़की से घुसे चोर उठा ले गए नकदी, आभूषण
विज्ञापन
हलिया क्षेत्र के बसुहरा गांव स्थित कच्चे मकान में पीछे की खिड़की से बुधवार की रात चोर कमरे में घुसकर सोने-चांदी रखा बाक्स व नकदी उठा ले गए। चोर घर से करीब 70 मीटर दूर नहर के पास बाक्स को तोड़कर उसमें रखे नकद रुपये और आभूषण निकाल ले गए। बृहस्पतिवार को सुबह चोरी की जानकारी होने पर पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। नहर के पास टूटा हुआ बाक्स, कपड़े व कागजात बिखरे पड़े मिले। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन कर लौट गई।
क्षेत्र के बसुहरा गांव निवासी राधिका प्रसाद के कच्चे मकान के बरामदे में पुत्रवधू अनीता बच्चों के साथ खाना खाने के बाद सो रही थीं। देर रात चोर कच्चे मकान के पीछे की खिड़की के रास्ते घर में घुसे और दो कमरों का ताला तोड़ कर उसमें रखा बाक्स उठा ले गए। घर से 70 मीटर दूर ले जाकर बाक्स को तोड़कर उसमें रखे नकद रुपये, और पेटी, छागल, लच्छा, चांदी-सोने के मंगलसूत्र व अन्य आभूषण निकाल ले गए।
सुबह सोकर उठने पर कमरे का दरवाजा खुला देख परिवार के लोगों ने अंदर जाकर देखा तो बाक्स नहीं था। परिवार वालों ने चोरी की सूचना पुलिस को दी। तहरीर मिलने के बाद उप निरीक्षक विजय कुमार यादव ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। थानाध्यक्ष संजीव सिंह ने बताया कि चोरी के मामले की जांच की जा रही है।