{"_id":"64bc2a114398551b810b6f25","slug":"thieves-entered-the-house-the-owner-pointed-a-gun-and-ran-away-by-jumping-from-the-roof-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-2790-2023-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: घर में घुसे चोर, मालिक ने तानी बंदूक तो छत से कूदकर भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: घर में घुसे चोर, मालिक ने तानी बंदूक तो छत से कूदकर भागे
विज्ञापन
राजगढ़ थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव में शुक्रवार की रात घर मे घुसे चोरों पर मकान मालिक ने बंदूक तान दिया। बंदूक देखते ही चोर घर के छत से नीचे कूदकर भाग गए। शनिवार की सुबह मकान मालिक ने घर में घुसे चोरों के खिलाफ राजगढ़ थाने पर नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव निवासी बाघ सिंह ने शनिवार को राजगढ़ थाना में तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार की रात भोजन करने के बाद परिवार के सभी सदस्य घर में सोए हुए थे। तभी अचानक बिजली कट गई। गर्मी से राहत पाने के लिए परिवार के कुछ सदस्य छत पर सोने के लिए गए।
रात लगभग 12 बजे चोरी की नीयत से चोर घर के पीछे से छत पर चढ़ गए। आहट मिलते ही मकान मालिक की नींद खुल गई। छत पर चोर को देखते ही मकान मालिक ने उन पर बंदूक तान लिया। बंदूक देखते ही चोर छत से कूदकर फरार हो गए।
विज्ञापन
शनिवार की सुबह मकान मालिक घर में घुसे चोरों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग किया। तहरीर मिलते ही पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। थानाध्यक्ष राणा प्रताप ने बताया कि ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है