फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   thief entered house and stole money and mobile and left his phone in Mirzapur

Mirzapur News: बेखौफ चोरों ने घर में घुसकर नकदी और मोबाइल फोन उड़ाया, अब इस एक गलती से खुलेगी पोल

Tue, 26 Mar 2024 06:07 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 26 Mar 2024 06:07 PM IST
सार

मिर्जापुर जिले में बेखौफ चोरों ने एक घर में घुसकर रुपये और मोबाइल चोरी के बाद खुद का मोबाइल फोन वहीं छोड़ दिया। घटना की जानकारी हुई तो घरवालों ने पुलिस को सूचना दी। 

विज्ञापन
thief entered house and stole money and mobile and left his phone in Mirzapur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिर्जापुर जिले के थाना संतनगर क्षेत्र के ककरद गांव में रविवार की रात चोरों ने एक घर से 28 हजाप 500 नकदी और मोबाइल फोन चोरी कर लिया। सोमवार की सुबह चोरी की जानकारी हुई तो घरवालों ने देखा बिस्तर पर दूसरा फोन पड़ा था। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन


यह है मामला
ककरद कोल बस्ती निवासी राजेश कुमार मौर्य अपनी ब्रेजा कार की किश्त जमा करने के लिए सूटकेस में 28 हजार 500 रुपये रखे थे। जिसे रविवार की देर रात चोर उठा ले गए। इसके साथ ही राजेश की पत्नी अमीषा मौर्या का मोबाइल भी चोर ले गए। चौंकाने वाली बात यह रही कि चोर अपना मोबाइल फोन अमीषा के बिस्तर पर ही छोड़ दिए। 
विज्ञापन


राजेश मौर्य ने बताया कि उसके घर के पास ही होलिका जलाई गई थी। उसी रात चहारदीवारी फांदकर चोर घर में पीछे से प्रवेश किए। घर में घुस कर सूटकेस खोल कर उसमें रखे पर्स से किश्त के रुपये और उसकी पत्नी अमीषा का मोबाइल चोर उठा ले गए। पत्नी अमीषा के फोन जैसा दूसरा एंड्रायड मोबाइल उसी जगह छोड़ गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार की सुबह जब उसकी पत्नी उठी तो सारे दरवाजे खुले थे। वह अंदर गई तो सूटकेस भी खुला था। उसमे रखा पर्स बाहर था। उसने शोर मचाया। कुछ देर बाद छूटे मोबाइल पर फोन आने लगा। फोन करने पर मोबाइल गांव के ही एक व्यक्ति का निकला। जिसे थाना संतनगर में जमा कर तहरीर दिया गया। 


उधर, गांव के ही गणेश कोल, दुलहसन, परदेशी कोल, आकाश कोल ने थाना संतनगर में अपने मोबाइल चोरी की लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। ऐसे में आशंका है कि संदिग्ध मिला मोबाइल चोरी की घटना कारित करने वाले चोर का है या चोर ने किसी का फोन छोड़ दिया है। थानाध्यक्ष संतनगर धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है। जल्द ही चोरी की खुलासा कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed