फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   There will be no traffic from Shastri bridge today for load testing

Mirzapur News: लोड टेस्टिंग के लिए शास्त्री पुल से आज नहीं होगा आवागमन

Thu, 20 Jul 2023 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jul 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
There will be no traffic from Shastri bridge today for load testing
मिर्जापुर। लुुम्बिनी-दुद्धी राज्य मार्ग पर गंगा नदी पर निर्मित शास्त्री पुल की मरम्मत किए जाने के लिए लोड टेस्टिंग का कार्य 20 जुलाई को होना है। जांच में बांधा न आए, इसके लिए सुबह 10 से शाम साढ़े छह बजे तक आवागमन बंद रहेगा। लोड टेस्टिंग करने वाली टीम बुधवार को शाम से ही तैयारी में जुट गई है। इसके लिए पुल के किनारे गर्डर और सीढ़ी लगा दी गई है।
विज्ञापन

मरम्मत के बाद शास्त्री पुल में खराबी आ गई थी। मार्च 2020 में पुल की मरम्मत के लिए आठ करोड़ दो लाख रुपये मिले थे। पांच करोड़ 78 लाख 73 हजार रुपये से पिलर में कार्बन रैपिंग व बीम और बेयरिंग कार्य हुए थे। ढाई वर्ष तक आवागमन के बाद पुल में फिर खराबी आ गई। इसके बाद पुल पर भारी वाहनों के जाने और आने पर प्रतिबंध लगा दिया गया। इसके बाद शास्त्री पुल की मरम्मत के लिए सात करोड़ 48 लाख रुपये की कार्ययोजना प्रस्तावित की गई। इसके लिए पुल पर लोड टेस्टिंग व सर्वे कार्य होना है। सेतु निगम के परियोजना प्रबंधक आरएस उपाध्याय ने शास्त्री पुल की मरम्मत के बाबत 20 जुलाई को सर्वे कार्य के लिए जिलाधिकारी को पत्र लिखा था। जिस पर जिलाधिकारी ने 20 जुलाई को शास्त्री पुल पर आवागमन पर प्रतिबंध के लिए आदेश जारी किया है। जिलाधिकारी के आदेश के मद्देनजर 20 जुलाई को पुल पर यातायात बंद कर सर्वे कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

सेतु निगम की टीम ने बुधवार को शाम से शास्त्री पुल पर पहुंच कर कार्य शुरू कर दिया है। पुल के किनारे गर्डर व सीढ़ी लगा दी गई है। बृहस्पतिवार को सुबह पुल के ऊपरी हिस्से पर लोड टेस्टिंग का कार्य होगा। इसके चलते पुल पर आवागमन बंद रहेगा। जिन लोगों को मिर्जापुर में आना है, वे सुबह से शाम तक वैकल्पिक रास्ते का उपयोग कर सकते हैं। यातायात प्रभारी संजय राय ने बताया कि मिर्जापुर से भदोही व वाराणसी की तरफ जाने वाले हल्के वाहन भटौली ब्रिज कछवां, चुनार, नरायनपुर, टेंगरा मोड़ के रास्ते आवागमन करेंगे। इसी प्रकार गोपीगंज व औराई के रास्ते चील्ह पिकेट से मिर्जापुर की तरफ आने वाले हल्के वाहन वाया भटौली पुल कछवां होकर मिर्जापुर में प्रवेश करेंगे। भारी वाहनों का रीवा-हाईवे चुनार, नरायनपुर मार्ग से आवागमन होगा। यात्री 20 जुलाई को सुबह 10 से शाम साढ़े छह बजे तक परिवर्तित मार्ग से आवागमन कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed