{"_id":"65f9e671e274832ec70744c7","slug":"there-will-be-a-shower-of-colors-with-pressure-gun-and-pittu-bag-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-113983-2024-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: प्रेशर गन और पिट्ठू बैग से होगी रंगों की बौछार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: प्रेशर गन और पिट्ठू बैग से होगी रंगों की बौछार
विज्ञापन
मिर्जापुर। होली का त्योहार इस बार 25 मार्च को पड़ रहा है। जिसे लेकर अभी से ही बाजारों में उत्साह देखा जा रहा है। प्रेशर गन, पिट्ठू बैग सहित पाइप पिचकारियों के अलावा रंगों की जगह-जगह दुकानें सज गई हैं। दुकानों पर बच्चों संग अभिभावकों की भीड़ उमड़ रही है।
नगर में सिविल लाइन, रमईपट्टी, रामबाग, वासलीगंज, घंटाघर, पेहटी चौराहा, गिरधर चौराहा, तेलियागंज, महुवरिया, शुक्लहा, स्टेशन रोड, संगमोहाल, मुकेरी बाजार, बसनई बाजार, त्रिमुहानी सहित अन्य बाजारों में सड़क की पटरियां पिचकारियों, अबीर और गुलाल से सजे हुए हैं। दुकानों पर प्रेशर गन 90 रुपये से 450 रुपये, पिट्ठू बैग 100 रुपये से 500 रुपये, गन 15 रुपये से 55 रुपये, पाइप पिचकारियां 10 रुपये से लेकर 200 रुपये तक बिक रहे हैं। इसी तरह लाल, हरा, पीला व बैगनी रंग पांच रुपये से लेकर 15 रुपये प्रति डिब्बी बेचे जा रहे हैं। रंग-बिरंगे अबीरों से दुकानें सजी हुई हैं। बाजार में सामान्य अबीर के मुकाबले हर्बल अबीर की मांग है। हर्बल अबीर बाजार में 200 रुपये से 250 रुपये प्रति किलोग्राम बिक्री हो रही है।
इनसेट
रेडीमेड कपड़ों की दुकानों पर उमड़ रहे ग्राहक
मिर्जापुर। होली त्योहार को देखते हुए कपड़ों के बाजार में काफी चहल-पहल बना हुआ है। रेडीमेड वस्त्र प्रतिष्ठनों पर सुबह से लेकर देर शाम तक ग्राहकों की भीड़ दिख रही है। बच्चों संग अभिभावक मनपसंद कपड़े दिलाने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
प्रतिष्ठानों पर गर्मी को देखते हुए बच्चों व बड़ों के लिए टी शर्ट, पैंट, शर्ट, कुर्ता-पायजामा के साथ ही लड़कियों के लिए कुर्ती, जिंस, आदि कपड़े आकर्षण के केंद्र बने हुए हैं। कपड़ों के प्रतिष्ठानों पर महिलाएं मनपसंद साड़ियों की खरीदारी में जुटी हुईं हैं। होली पर कपड़ों की डिलीवरी को देखते हुए टेलर मास्टरों की सिलाई मशीनें रात और दिन चल रहे हैं।