फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   There will be a 10-minute blackout today, and the siren will sound.

Mirzapur News: आज रहेगा 10 मिनट का ब्लैक आउट, बजेगा सायरन

Fri, 23 Jan 2026 02:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
There will be a 10-minute blackout today, and the siren will sound.
मिर्जापुर। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती 23 जनवरी को पराक्रम दिवस के रूप में मनाया जाना है। इस अवसर पर महुवरिया स्थित बीएलजे ग्राउंड में माॅकड्रिल होगा। साथ ही हवाई हमलों से बचाव के अभ्यास के लिए 10 मिनट का ब्लैक आउट किया जाएगा। एडीएम अजय कुमार सिंह ने बताया कि पराक्रम दिवस पर बीएलजे मैदान में शाम छह बजे से कार्यक्रम शुरू होगा। शुरुआत में दो मिनट तक ऊंची-नीची आवाज में चेतावनी सायरन बजाया जाएगा। उसके बाद तहसील सदर, महुवरिया व नगर क्षेत्र में 10 मिनट तक बिजली बंद कर दी जाएगी। उन्होंने नगरवासियों से कहा कि चेतावनी सायरन बजने के तत्काल बाद सभी प्रकार की प्रकाश व्यवस्था बंद करे दें। यह ब्लैक आउट 10 मिनट तक रहेगा। उसके बाद आपदा मित्रों, नागरिक सुरक्षा कोर प्रतिनिधियो, एनसीसी व एनएसएस, युवा कल्याण विभाग व नेहरू युवा केंद्र के स्वयं सेवक बचाव की जानकारी देंगे। पुलिस कर्मी व फायर ब्रिगेड के जवान हवाई हमले के दौरान स्वयं को बचाने व लोगो को शेल्टर हाउस, अस्पताल पहुंचाने, आग लगने पर आग बुझाने व घायलों के उपचार आदि का अभ्यास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ब्लैक आउट के समापन पर ऊंची आवाज का सायरन बजेगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed