फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   There will be 24 hours water supply in a ward of the municipality

नगर पालिका के एक वार्ड में 24 घंटे होगी जलापूर्ति

Sat, 13 Aug 2022 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Aug 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
There will be 24 hours water supply in a ward of the municipality
नगर पालिका परिषद मिर्जापुर के एक वार्ड में जल्द ही 24 घंटे जलापूर्ति की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए तीन वार्डों का नाम शासन को प्रस्तावित किया गया है। किसी एक वार्ड में 24 घंटे जलापूर्ति की व्यवस्था के लिए शासन स्तर से तीन वार्डों की सूची मांगी गई है। इसमें से एक वार्ड का चयन कर वहां 24 घंटे जलापूर्ति की व्यवस्था की जाएगी। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद इस पर काम शुरू होगा।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद मिर्जापुर में प्रथम चरण में एक वार्ड में 24 घंटे निर्बाध जलापूर्ति की व्यवस्था करने की तैयारी की जा रही है। अमृत योजना के तहत पूरे प्रदेश के 75 जिलों के एक-एक नगरपालिका के एक-एक वार्ड को इसके लिए चयनित किया जा रहा है। शासन के निर्देश पर नगर पालिका परिषद मिर्जापुर के पक्का पोखरा वार्ड, शिवपुर तथा गोसाई तालाब वार्ड का नाम सूची में शामिल कर प्रस्तावित किया गया है। जलापूर्ति के लिए मूलभूत सुविधाओं के विकास का कार्य जल निगम कराएगी। इसके तहत ऐसी व्यवस्था की जाएगी कि उस वार्ड में प्रत्येक घर में जहां कनेक्शन है, वहां 24 घंटे जलापूर्ति हो सके। जब भी नल खोला जाएगा, संबंधित घर में पानी उपलब्ध होगा। हालांकि इसके लिए कुछ नियम भी बनाए जा रहे हैं। अभी इस संबंध में कोई निर्णय नहीं लिया गया है। प्रथम चरण में पायलट प्रोजेक्ट के सफल होने पर अन्य वार्डों में भी इसी तरह की व्यवस्था करके नागरिकों को जलापूर्ति की जाएगी। चयनित वार्ड में 24 घंटे जलापूर्ति की व्यवस्था के लिए फिलहाल नगरपालिका इन तीन वार्डों में 600 वर्ग मीटर (30 गुणे 20 वर्ग मीटर) स्थान की तलाश कर रही है। जल निगम इस 600 वर्ग मीटर जमीन पर वाटर टैंक बनाएगी और जलापूर्ति करने के लिए अन्य उपकरणों की व्यवस्था करेगी। इसके बाद ही इस योजना को अमलीजामा पहनाया जा सकेगा। नगर पालिका परिषद मिर्जापुर में वर्तमान में 38 वार्ड हैं। इन सभी जगहों पर जलाशय, ट्यूबवेल व मिनी ट्यूबवेल के माध्यम से जलापूर्ति की जा रही है। जल निगम के अधिशासी अभियंता संजय कुमार का कहना है कि शासनस्तर से वार्ड चयनित किए जाने के बाद विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जाएगी। अभी पहले चरण में एक वार्ड में काम होना है। फिलहाल मूलभूत जानकारी एकत्र की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed