फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   There was sunshine in the afternoon but still the melting continued.

Mirzapur News: दोपहर बाद हुई धूप फिर भी गलन बरकरार रही

Fri, 19 Jan 2024 03:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jan 2024 03:15 AM IST
विज्ञापन
There was sunshine in the afternoon but still the melting continued.
मिर्जापुर। शीतलहर के बीच बृहस्पतिवार को दोपहर बाद भगवान सूर्य देव के दर्शन हुए, लेकिन लोगों को ठंड और गलन से निजात नहीं मिली। धूप निकलते ही लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे। कार्यालयों और घरों से बाहर निकलकर लोग धूप में खड़े हो गए। शाम होते ही फिर शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया। कड़ाके की ठंड के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। शीतलहर में चौराहों और तिराहों के आसपास राहगीर और यात्री ठंड से ठिठुरते नजर आए। अदलहाट क्षेत्र में शाम होते ही लोग घरों में दुबकने को विवश रहे। शीतलहर के कारण ज्यादा समस्या पशुपालकों को हो रही है। ठंड से पशुओं को बचाने के साथ ही उनके लिए चारा-पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। शाम ढलते ही सड़कों पर सन्नाटा हो जा रहा है। ग्राहक नहीं आने से दुकानों पर सन्नाटा हो जा रहा है। सक्तेशगढ़ क्षेत्र के नदिहार, पटेल नगर आदि इलाकों में ठंड के चलते लोग घरों से बाहर निकलने से परहेज कर रहे हैं। सुबह नौ बजे तक कहीं-कहीं हल्की धूप निकली, लेकिन ठंड से राहत नहीं मिली। क्षेत्र के सुभाष सिंह, अशोक कुमार, राजू सिंह, कन्हैयालाल मौर्य व दिलीप सिंह आदि ग्रामीणों ने गलन को देखते हुए सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed