फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   There should not be any controversy over vigilance on festivals: commissioner

त्योहारों पर बरते सतर्कता न हो कोई विवाद: मंडलायुक्त

Tue, 13 Oct 2020 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
There should not be any controversy over vigilance on festivals: commissioner
मिर्जापुर। आयुक्त विंध्याचल मंडल प्रीति शुक्ला एवं आईजी विन्ध्याचल परिक्षेत्र पीयूष श्रीवास्तव ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में वीडियो कांफ्रेंसिंग से विकास कार्यों के साथ ही कानून एवं शांति व्यवस्था की समीक्षा की। आयुक्त ने तीनों जिले के पुलिस अधीक्षक व जिलाधिकारी से कहा कि कि त्योहारों यथा- दुर्गा पूजा, नवरात्रि, दशहरा तथा दीपावली पर पूरी सतर्कता बरतें। आईजी पीयूष श्रीवास्तव ने कहा कि सभी थानाध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्र की दुर्गापूजा, दशहरा, आदि से संबंधित आयोजकों को निर्देशों की जानकारी दें। आयुक्त ने विभागों से बिजली बिल का बकाया भरने के लिए कहा।
विज्ञापन

विकास कार्यक्रमों की समीक्षा के दौरान मनरेगा कार्य की धीमी प्रगति पर उपायुक्त मनरेगा भदोही से स्पष्टीकरण मांगते हुये कार्य में प्रगति लाने का निर्देश दिया। समीक्षा के दौरान स्वास्थ्य सुविधाओं की समीक्षा की गई। आयुष्मान योजना के लिए कहा गया कि गांवों में कैंप लगाकर गोल्डन कार्ड बनाना सुनिश्चित करायें। ग्राम पंचायतों में निर्माणाधीन सामुदायिक शौचालयों व पंचायत भवनों को पूर्ण करायें। बैठक में सड़कों की मरम्मत एवं नयी सड़कों के निर्माण, निर्माणाधीन भवनों के अधूरे कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया। अन्य विकास कार्यों में तेजी लाने के साथ ही राजस्व वसूली व कर एवं करेत्तर की समीक्षा की। वसूली के लक्ष्य को समय से पूरा करने तथा सरकारी विभागों में बकाया बिजली बिल जमा करने का निर्देश दिया। बैठक में जिलाधिकारी सुशील कुमार पटेल, जिलाधिकारी भदोही राजेन्द्र प्रसाद, पुलिस अधीक्षक मिर्जापुर अजय सिंह, पुलिस अधीक्षक भदोही राम बदन, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र तथा प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी सोनभद्र, मुख्य विकास अधिकारी मिर्जापुर अविनाश सिंह, प्रभारी सीडीओ भदोही के अलावा अन्य अधिकारी अपने-अपने कार्यालय से आनलाइन होकर जुडे़ रहे।
विज्ञापन

महिला उत्पीड़न पर तत्काल कार्रवाई करें
मिर्जापुर। मंडलायुक्त ने कहा कि महिलाओं के प्रति उत्पीड़न के मामलों पर तत्काल एफआईआर दर्ज कर दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की जाये। बैठक में भूमि विवाद गैंगस्टर, गुंडाएक्ट, हत्या, एनएसए, सहित अन्य बिन्दुओं पर समीक्षा करते हुये मंडल में कानून व शांति व्यवस्था को बनाये रखने हेतु कारगर कदम उठाये जाने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed