{"_id":"686ebe66ff7bbe23800e09b7","slug":"there-is-no-water-in-the-canal-paddy-plantation-stopped-farmers-are-worried-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-136446-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: नहर में पानी नहीं, धान की रोपाई रुकी, किसान परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: नहर में पानी नहीं, धान की रोपाई रुकी, किसान परेशान
विज्ञापन
सिरसी नहर से सिंचाई करने वाले किसान परेशान हैं। खेतों में धान की नर्सरी तैयार है लेकिन नहर में अब तक पानी नहीं छोड़ा गया है। धान की रोपाई अटक गई है। खेत सूने पड़े हैं। लालगंज क्षेत्र के रेही, गगहरा, कोल्हुआ, फुचईपुर, मड़वा नवादा, कोठी भूसी, पथरहा, राजापुर, बेलही, दादर सहित कई गांवों के किसान सिरसी नहर पर सिंचाई के लिए निर्भर हैं।
किसानों का कहना है कि बांध में पानी है, इसके बावजूद नहर में पानी नहीं छोड़ा जा रहा। किसान सिद्धनाथ द्विवेदी ने कहा कि अगर समय से पानी मिल गया होता तो अब तक रोपाई हो चुकी होती। किसान कैलाशनाथ, कृपाशंकर, बिहारी, सुरेंद्र कुमार, राजेंद्र कुमार, शारदा पटेल, श्रीभगवान, रामचंद्र, लक्ष्मीनारायण दुबे और हरिशंकर शुक्ला ने बताया कि नहर में पानी न आने से खेती पिछड़ रही है।
सीधा असर धान की पैदावार पर होगा। किसानों ने यह भी बताया कि एक सप्ताह से बारिश नहीं हुई है। ऐसे में उन्हें नहर के पानी का ही सहारा था लेकिन विभागीय लापरवाही से वह भी नहीं मिल पा रहा। किसानों ने जल्द से जल्द नहर खोलने की मांग की है। इससे समय पर रोपाई हो सके।
विज्ञापन
कोट
10 जुलाई को बांध का निरीक्षण किया जाएगा। इसके बाद नहर खोलने की कार्रवाई की जाएगी। नहर खोलने के बाद पानी की समस्या दूर हो जाएगी।
रामशंकर राजपूत, अधिशासी अभियंता,सिंचाई विभाग