{"_id":"65aedca8f253f725fa07e574","slug":"there-is-no-sewer-line-facility-in-eight-neighborhoods-of-the-city-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-11576-2024-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: शहर के आठ मोहल्लों में सीवर लाइन की सुविधा नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: शहर के आठ मोहल्लों में सीवर लाइन की सुविधा नहीं
विज्ञापन
मिर्जापुर। शहर में अमृत योजना के तहत सीवर लाइन बिछाने का काम लगभग पूरा हो चुका है। सीवर लाइन बिछने के बाद अधिकांश जगह सड़कें बन चुकी हैं और पटरियां भी ठीक हो चुकी हैं। इन सबके बावजूद शहर के आठ मोहल्लों में सीवर लाइन की सुविधा उपलब्ध नहीं हो पाई है। कई मोहल्लों की गलियों मेंं सीवर लाइन नहीं पहुंच सकी हैं।
नगर में लगभग साढ़े चार लाख की आबादी के लिए अमृत योजना के तहत सीवर लाइन बिछाने का काम किया गया है। इसके तहत 210 करोड़ रुपये की लागत से 203 किलोमीटर लंबी सीवर लाइन बिछाने का काम किया गया है। इसके साथ ही विंध्याचल क्षेत्र में 50 करोड़ रुपये की लागत से 25 किलोमीटर लंबी सीवर लाइन बिछाई जानी थी। ये सभी कार्य पूरे हो चुके हैं। उधर, नगर के दुर्गा बाजार, कसरहट्टी, दुर्गा देवी, इमामगंज, बभनैया टोला, कदमतर आदि समेत आठ मोहल्लों में सीवर की पाइप लाइन ही नहीं बिछाई गई है। इन जगहों के नागरिक अभी भी सीवर लाइन की सुविधा से वंचित हैं। हालांकि नगर की कई ऐसी गलियां हैं जो काफी संकरी हैं, लेकिन वहां सीवर लाइन पहुंच गई है। नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी का कहना है कि यदि नागरिक मांग करते हैं तो इसकी जांच कराई जाएगी और उनको भी सीवर लाइन की सुविधा उपलब्ध कराने की कोशिश की जाएगी। उधर, शहर में कई जगह सीवर लाइन बिछाने के साथ ही मैनहोल और चैंबर भी बनाए जा चुके हैं, लेकिन घरों के कनेक्शन नहीं हुए हैं। कनेक्शन के लिए कार्ययोजना प्रस्तावित की गई है। हालांकि अभी उसे स्वीकृति नहीं मिली है। कार्यदायी संस्था गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई के परियोजना प्रबंधक संजय कुमार ने बताया कि शीघ्र की कनेक्शन देने का काम शुरू किया जाएगा।