फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   There is no mechanism for Brakton

भ्ाक्तों के लिए नहीं है कोई इंतजाम

Sat, 02 Apr 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर।
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर। Updated Sat, 02 Apr 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
There is no mechanism for Brakton
नवरात्र मेले की तैयारियों का जायजा लेते मंडलायुक्त रंजन कुमार और डीआईजी रतन कुमार। - फोटो : mirzapur
नवरात्र मेला शुरू होने में महज छह दिन शेष रह गए हैं, लेकिन तैयारियां कच्छप गति से चल रही है। विंध्यधाम में देश-विदेश से लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं, लेकिन न तो पेयजल की व्यवस्था है, न सड़कों व गलियों को दुरुस्त कराया गया है और न ही गंगा घाटों पर स्नानार्थियों के लिए कोई इंतजाम हो पाया है।
विज्ञापन


डीएम ने बैठक कर मेले की तैयारी के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित तो कर दिया, लेकिन अभी भी अधिकारी बेपरवाह बने हैं। खराब हो चुकी सड़कों पर जगह-जगह तारकोल की चिप्पी चिपका कर काम चलाया जा रहा है।
विज्ञापन



नवरात्र मेले की तैयारी को लेकर जिलाधिकारी ने तीन बार बैठकें कर संबंधित विभागों के अधिकारियों को समय से मेले की तैयारी कराने की सख्त हिदायत दी , लेकिन अधिकारी अभी भी लापरवाह बने हुए हैं। इतने कम दिनों में मेले की संपूर्ण तैयारियां कैसे पूर्ण हो पाएंगी, यह तो आने वाला समय ही बताएगा। शास्त्री सेतु से विंध्याचल और बंगाली तिराहे से रेहड़ा चुंगी तक की सड़कें ध्वस्त हो चुकी हैं, जिससे दूरदराज से आने वाले श्रद्धालुआें को हिचकोले खाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



सड़कों पर जहां गड्ढे हैं वहां तारकोल की चिप्पी चिपका कर काम चलाया जा रहा है। इसके अलावा धाम क्षेत्र की कई सड़कें व गलियां क्षतिग्रस्त हैं, जिस पर मरम्मत कार्य अभी तक शुरू नहीं हो पाया है। विंध्याचल के गंगा घाटों सहित प्रमुख गलियों, सड़काें एवं चौराहों पर गंदगी का अंबार लगा हुआ है, जिसको लेकर पालिका प्रशासन बेपरवाह बना हुआ है। नालियों के जाम होने से गंदा पानी सड़क पर फैला रहता है और भक्तों को आवागमन में असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।


गंगा घाटों पर चारों तरफ गंदगी का आलम है, वहीं न तो महिलाओं के वस्त्र बदलने की कोई व्यवस्था है और न ही प्रकाश और पेयजल की, जिससे भक्तों को परेशानी झेलनी पड़ेगी। विंध्याचल सहित पहाड़ पर विराजमान मां अष्टभुजा देवी और मां काली मंदिर मार्ग ध्वस्त हो चुका है तथा प्रकाश की व्यवस्था भी नाकाफी है।



न्यू वीआई और पुरानी वीआईपी मार्ग पर लगे प्लास्टिक के टीन शेड भी पूरी तरह से ध्वस्त हो चुके हैं, जिसको दुरुस्त कराने की प्रति कोई पहल नहीं की जा रही है। विंध्यधाम क्षेत्र में विद्युत पोलों पर लटकते-झूलते तार दुर्घटना को दावत दे रहे हैं, बावजूद इसके विद्युत विभाग के अधिकारी नहीं चेत रहे हैं। बहरहाल अब देखना यह है कि सात दिनों में संपूर्ण मेला क्षेत्र में तैयारियां कैसे पूर्ण हो पाएंगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed