फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The MLA inspected the bridge under construction.

Mirzapur News: विधायक ने निर्माणाधीन पुल का किया निरीक्षण

Wed, 07 Oct 2026 01:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
The MLA inspected the bridge under construction.
जलालपुर माफी मार्ग पर लल्ली की मड़ई के समीप निर्माणाधीन पुल का चुनार के भाजपा विधायक अनुराग सिंह ने मंगलवार को निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से प्रगति की जानकारी ली। साथ ही बचे कार्य जल्द पूरे कराने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान पुल पर स्लैब ढालने तक का काम पूरा मिला।
विज्ञापन

कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता जनार्दन यादव ने विधायक को बताया कि बजट के अभाव में आगे का निर्माण नहीं हो पा रहा है। विभाग की ओर से डिमांड की गई है। इस पर विधायक ने बजट मिलते ही निर्माण में तेजी लाने को कहा। उन्होंने मानसून के बाद सड़कों की मरम्मत और निर्माण को लेकर मिल रही शिकायतों के मद्देनजर मानक के अनुरूप कार्य कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में लापरवाही मिलने पर जिम्मेदारी तय की जाएगी। इस दौरान साथ में उनके प्रतिनिधि आलोक सिंह एवं अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed