फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   there is competition between six candidates

Mirzapur News: पहली बार अध्यक्ष और सचिव पद पर छह-छह प्रत्याशियों के बीच मुकाबला

Sun, 17 Dec 2023 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Dec 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
there is competition between six candidates
मिर्जापुर। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए रविवार को नामांकन पत्राें की जांच की गई। इस बीच किसी उम्मीदवार ने नामांकन वापस नहीं लिया। जांच के बाद वैध प्रत्याशियाें की घोषणा की गई। पहली बार अध्यक्ष और सचिव पद पर छह-छह उम्मीदवारों के बीच मुकाबला होगा। एर्ल्डस कमेटी के चेयरमैन रमेश चंद्र श्रीवास्तव, सदस्य कमला प्रसाद श्रीवास्तव, यशवंत सिंह, गुरुदत्त सिंह, आद्या प्रसाद सिंह ने नामांकन पत्रों की जांच कर वैध सूची जारी की। इसमें अध्यक्ष पद पर आशुतोष अग्रवाल, पवन कुमार उपाध्याय, सुबोध कुमार शुक्ला, सुशील कुमार दुबे, संजय कुमार उपाध्याय, संतोष कुमार सिंह गौतम, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए राजेश कुमार उपाध्याय, रुद्र प्रकाश गिरी के बीच मुकाबला होगा। इसी तरह सचिव पद के लिए अवधेश कुमार द्विवेदी, कैलाश यादव, गणेश दत्त तिवारी, जंग बहादुर सिंह, सुमन देवी, संजय कुमार चौधरी, उप सचिव प्रकाशन पद के लिए गौरव पांडेय, रुप नरायण अग्रहरि के बीच मुकाबना होगा। कनिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक कुमार यादव, उप सचिव पुस्तकालय पद पर मनीष कुमार सिंह, उप सचिव प्रकाशन पद पर त्रिपुरारी उपाध्याय और कोषाध्यक्ष पद पर सर्वेश कुमार पांडेय है। इस पद पर एक ही नामांकन होने से इनका निर्विरोध चयन तय है। इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य 20 वर्ष और 15 वर्ष के सभी छह-छह पदों पर निर्विरोध पदाधिकारी चुने जाएंगे। अध्यक्ष, सचिव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष व उप सचिव प्रशासन के पद के लिए मतदान होगा। टेंडर मतदान 19 और सामान्य मतदान 20 दिसंबर को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed