फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   There is a jam every Monday and no plan is being made to get rid of it

Mirzapur News: हर सोमवार को लग रहा जाम नहीं बन रहा निजात का प्लान

Tue, 26 Aug 2025 01:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
There is a jam every Monday and no plan is being made to get rid of it
नगर के बथुआ मार्ग पर लगा भीषण जाम, स्रोत संवाद
मिर्जापुर। सप्ताह में सोमवार को नगर के प्रमुख मार्ग पर लगने वाले जाम की समस्या से लोगों को निजात नहीं मिल रही है। सोमवार को नगर के मुख्यालय से लेकर बाजार मार्ग और अस्पताल मार्ग पर सुबह से लगा जाम दोपहर तक बना रहता है। चंद मिनटों का रास्तों जाम के चलते आधे घंटे से अधिक का हो जाता है।
विज्ञापन

सोमवार को नगर में कचहरी मार्ग, अस्पताल मार्ग, रमईपट्टी पुुलिस लाइन मार्ग पर जाम लगना तय है। सोमवार को इन मार्गों पर सुबह से जाम लगा रहा। पथरहिया, भरूहना, फतहां, वासलीगंज, इमामबाड़ा व नटवा मार्ग पर जाम रहा। रविवार की छुट्टी के बाद सोमवार को सुबह स्कूल खुलने के साथ अस्पताल, कार्यालय, कचहरी आदि सभी खुलता है। इस कारण सड़को पर भीड़ रहती है।
विज्ञापन

इस कारण सड़क पर वाहनों की संख्या भी अधिक होती है। इससे जाम लगता है। बड़ी बात है कि सोमवार को यह जाम पिछले दो साल से लग रहा है पर इससे निजात दिलाने का कोई प्लान तैयार नहीं हो पा रहा है। बारिश के चलते सड़कों की हालत और दयनीय है। इस कारण भी जाम की समस्या होती है। अस्पताल के पास एंबुलेंस के मुड़ने और गेट पर ई-रिक्शा चालकों को रुकने और वहीं से मुड़ने के चलते जाम लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिस कारण वाहन नहीं निकल पाते। यातायात व्यवस्था संभालने के लिए यातायातकर्मी की भी कमी है। पुलिस चौकी के लोग यातायात समाप्त कराने में सक्रियता नहीं दिखाते है। जिसके चलते जाम बढ़ता जाता है। जाम बढ़ने पर सक्रिय होते है।

सड़क से नीचे पटरी भी जाम का कारण: मिर्जापुर। अस्पताल मार्ग पर पटरी सड़क से नीचे है। पटरी पर उतरने के बाद सड़क ऊंचा होने के कारण चढ़ नहीं पाते है। इस कारण लोग पटरी पर नहीं उतरते है। सड़क सकरी होने से वाहन निकलने में समस्या होती है। इससे जाम लगने लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed