फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   There are 437 teacher posts in 60 GICs, more than 200 are vacant

Mirzapur News: 60 जीआईसी में शिक्षकों के 437 पद, 200 से ज्यादा खाली

Fri, 18 Apr 2025 01:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Apr 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
There are 437 teacher posts in 60 GICs, more than 200 are vacant
मिर्जापुर। जिले में विज्ञान की शिक्षा के रूप में अलग पहचान रखने वाला पीएमश्री राजकीय इंटर काॅलेज आज विज्ञान शिक्षकों के लिए मोहताज है। वहीं, बाकी राजकीय इंटर काॅलेज का भी यही हाल है।
विज्ञापन

जिले के 60 राजकीय इंटर कॉलेजों में शिक्षकों के 437 पद हैं, जिनमें 200 से ज्यादा पद रिक्त हैं। लंबे समय से शिक्षकों की तैनाती नहीं होने के कारण शिक्षा व्यवस्था बेपटरी होती जा रही है।
विज्ञापन

महुवरिया स्थित राजकीय इंटर कालेज में भौतिक शास्त्र, रसायन शास्त्र के तीन तीन प्रवक्ताओं का पद सृजित है। इसके साथ ही गणित व जीव विज्ञान के प्रवक्ताओं का भी पद है लेकिन वर्तमान में न तो भौतिक विज्ञान के एक भी प्रवक्ता हैं और न ही रसायन विज्ञान के। जीव विज्ञान व गणित के प्रवक्ता भी नहीं है। एक प्रवक्ता हैं जो इन विषयों को देखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे भी खराब स्थिति इसी विद्यालय के कक्षा छह से कक्षा 10 तक के अध्यापकों की है। इसमें कुल 37 पद सृजित हैं जिसमें से वर्तमान में मात्र पांच अध्यापक ही कार्यरत है। विद्यालय में लगभग 1000 विद्यार्थी हैं। अभी बच्चों का नामांकन हो रहा है।
प्रधानाचार्य राजकुमार दीक्षित ने बताया कि जो व्यवस्था है, उसी से पठन पाठन कराया जा रहा है। इसी प्रकार विंध्याचल स्थित राजकीय बालिका इंटर कालेज में भी विज्ञान शिक्षक हैं ही नहीं।
इस विद्यालय में अंग्रेजी, भौतिक, रसायन, जीव विज्ञान व गणित प्रवक्ता के पद रिक्त हैं। यहां भी विज्ञान शिक्षा रामभरोसे हैं। प्रधानाचार्य महेंद्रनाथ ने बताया कि गृहविज्ञान, हिंदी, संस्कृत व भूगोल के प्रवक्ता हैं जो पठन पाठन करा रहे हैं। इसी प्रकार मान्यवर कांशीराम राजकीय बालिका इंटर कालेज में रसायन विज्ञान, जीवविज्ञान व गणित विषय के प्रवक्ता नहीं है।

हाईस्कूल में सात स्वीकृत पदों में से मात्र एक अंग्रेजी विषय के अध्यापक हैं, शेष पद रिक्त हैं। प्रधानाचार्य अनीता यादव ने बताया कि विद्यालय में लगभग 650 विद्यार्थी हैं। नामांकन चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed