फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Theft in a liquor shop located between two police posts

दो पुलिस चौकियों के बीच स्थित शराब की दुकान में चोरी

Fri, 09 Sep 2022 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Sep 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Theft in a liquor shop located between two police posts
शहर में पुलिस चौकियों के पास स्थित दुकानें भी अब सुरक्षित नहीं हैं। कटरा कोतवाली क्षेत्र के दो पुलिस चौकियों के बीच स्थित शराब की दुकान का शटर तोड़कर चोर आराम से नकद रुपये और महंगी बोतलें सड़क पर खड़ी गाड़ी में भर कर चले गए। चोरी की घटना की भनक थोड़ी दूरी पर स्थित दो पुलिस चौकियों को नहीं लग सकी। बृहस्पतिवार को सुबह पहुंचा सेल्समैन दुकान के अंदर का दृश्य सन्न रह गया। सेल्समैन ने दुकान मालिक और पुलिस को चोरी की घटना की सूचना दी। सूचना पर कटरा कोतवाली पुलिस के बाद एएसपी सिटी ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के वासलीगंज निवासी अजय कुमार जायसवाल की लालडिग्गी में शराब की दुकान है। शराब की दुकान दो पुलिस चौकियों के बीच में स्थित है। एक तरफ लालडिग्गी पुलिस चौकी और दूसरी ओर मुकेरी बाजार पुलिस चौकी है। दुकान से दोनों पुलिस चौकियों की दूरी करीब 100 मीटर है। मार्ग पर ही सब्जी, फल आदि की मंडी है। इसके चलते मार्ग पर हमेशा लोगों का आवागमन बना रहता है। उधर, चोरी की घटना को अंजाम भी बृहस्पतिवार को भोर में करीब साढ़े तीन बजे दिया गया। बड़ी बात यह है कि चोर दुकान के सामने बोलेरो गाड़ी खड़ी कर आराम से शटर तोड़कर दुकान के अंदर के लोहे के गेट को काटकर गल्ले से डेढ़ लाख रुपये नकद और शराब की महंगी बोतलें निकालकर बोलेरो में रखते रहे। लगभग एक घंटे तक चोर चोरी की घटना को अंजाम देते रहे, लेकिन पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। चोरी की सारी घटना दुकान में बाहर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। सुबह करीब छह बजे सेल्समैन हरिशंकर जायसवाल जब पहुंचे तो दुकान खुला देख सन्न रह गए। उन्होंने पुलिस और दुकान मालिक को चोरी की सूचना की। सूचना मिलने पर पर पुलिस जांच करने गई। दुकान मालिक अजय जायसवाल ने बताया कि डेढ़ लाख नकद व दो लाख से अधिक मूल्य की शराब की बोतलें चोर उठा ले गए हैं।
विज्ञापन

एएसपी सिटी श्रीकांत प्रजापति भी मौके पर फिल्ड यूनिट के साथ जांच करने पहुंचे। एएसपी सिटी ने बताया कि फिल्ड यूनिट के साथ मौके पर पहुंचकर छानबीन की गई है। चोरी सीसीटीवी में कैद हो गई है। वीडियो के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही इस मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed