फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Theft by breaking the glass of the car of the doctor of Divisional Hospital

Mirzapur News: मंडलीय अस्पताल के डाॅक्टर की कार का शीशा तोड़कर चोरी

Wed, 03 Apr 2024 01:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
Theft by breaking the glass of the car of the doctor of Divisional Hospital
मिर्जापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के मंडलीय अस्पताल परिसर में खड़ी डाॅक्टर की कार का शीशा तोड़कर चोर सोमवार की रात सामान और बैटरी आदि निकाल ले गए। मंगलवार को सुबह कार का शीशा टूटा देख डाॅक्टर को चोरी की घटना की जानकारी हुई। अस्पताल में आए दिन साइकिल चोरी की घटना भी होती रहती है।
विज्ञापन

मंडलीय अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. सुनील सिंह का मंडलीय अस्पताल परिसर स्थित पोषण पुनर्वास केंद्र की ओर आवास है। वहां कई डाॅक्टर रहते हैं। आवास के बाहर खाली स्थान पर कई डाॅक्टर अपनी कार खड़ी करते हैं। सोमवार की रात डाॅ. सुनील सिंह की दो कारों का शीशा तोड़कर चोर सामान और बैटरी निकाल ले गए। मंगलवार को सुबह डाॅ. सुनील सिंह को किसी ने बताया कि कार का शीशा टूटा हुआ है। इस पर उन्होंने जाकर देखा को कार के अंदर ईंट पड़ी थी। कार की डिकी खोलकर सामान फेंक दिए गए थे। चोर दोनों कार की बैटरी भी निकाल ले गए थे। डाॅ. सुनील ने अस्पताल चौकी प्रभारी को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। अस्पताल परिसर में आ दिन साइकिल आदि चोरी होती रहती है। एक माह पहले हेरोइन का सेवन कर रहे एक युवक की मौत हो गई थी। अस्पताल परिसर में हेरोइन तस्कर घूमते रहते हैं। जो सामान आदि चोरी करते हैं। शहर कोतवाल बाल मुकुंद ने बताया कि चोरी की घटना की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed