फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The youth cheated the woman by taking off her jewelry

Mirzapur News: महिला से गहने उतरवाकर युवकों ने की ठगी

Thu, 19 Dec 2024 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2024 12:46 AM IST
विज्ञापन
The youth cheated the woman by taking off her jewelry
मिर्जापुर। गिरधर चौराहा स्थित ससुराल से पैदल मायके जा रही महिला से रास्ते में मिले दो युवकों ने धर्म-कर्म की बात कर उसे सोनवर्षा मंदिर के पास बुलवाया। वहां महिला से दो युवकों ने ठगी कर असली गहने उतरवाकर नकली गहने छोड़कर चले गए। जब तक महिला कुछ समझ पाई, ठग फरार हो गए। महिला ने शहर कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

गिरधर चौराहा निवासी जूही वर्मा ने बताया कि वे दोपहर में पैदल अपने मायका सोनवर्षा जा रही थीं। रास्ते में दो युवक मिले। इसमें एक लंबे और एक छोटे कद का था। लंबे युवक ने डॉक्टर का पता पूछा। फिर छोटे कद के युवक ने बताया कि वह मथुरा का पंडित है। उसे पूजा का सामान दे दें तो वह उनका भविष्य बता देगा। फिर छोटे कद के युवक ने उसके बारे में कुछ बताया। इसके बाद युवक ने दुर्गा देवी मंदिर पर बुलाया। वहां पर उसने नारियल मंगाया। फिर छोटे कद वाले युवक ने कहा कि वह अपने गहने उतार दे नहीं तो मंत्र बोलने पर गहना पानी हो जाएगा। चेन, दो अंगूठी, टप्स, नाक की कील, नथिया उतारकर बैग में रख ली। बैग में मोबाइल था। बैग को दोनों ने मांग लिया। फिर बोले कि 125 कदम आगे बढि़ए। आगे बढ़ने पर लगा गलत कर रहे हैं। दौड़कर वापस आई तो दोनों नहीं थे। बैग में रखे असली गहने लेकर नकली गहने रखकर चले गए। कोतवाल नीरज पाठक ने बताया कि ठगों ने असली की जगह नकली गहने देकर ठगी कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed