फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The young man died in suspicious circumstances

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत

Sat, 25 Sep 2021 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 12:35 AM IST
विज्ञापन
The young man died in suspicious circumstances
विंध्याचल। थाना क्षेत्र के छोटकी महुवरिया बस्ती निवासी नट की शुक्रवार की सुबह मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच शुरु की। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजी।
विज्ञापन

मृत नंदू नट (25) पुत्र राम आसरे विंध्याचल थाने के छोटकी महुवरिया का निवासी था। बृहस्पतिवार की रात उसका किसी बात को लेकर पत्नी से विवाद हो गया। इसके बाद रात को अचानक नंदू की हालत बिगड़ी और परिजन जबतक उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, उसकी मौत हो गई। अस्पताल में परीक्षण के बाद डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजी। पुलिस नंदू के परिवारीजन से पूछताछ करने के साथ मामले की जांच कर रही। बताते चले मृत नंदू तीन भाईयों में सबसे बड़ा था। सभी अलग-अलग स्थानों पर रहते हैं। नंदू के परिवार में पत्नी के अलावा तीन पुत्र समीर कुमार (6), गगन (4), हिमांशु (2) और दो पुत्रियां लक्ष्मी कुमारी (8), मुस्कान कुमारी (5) हैं। मौत के बाद उसके घर में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed