फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The young man died four days after the marriage

Mirzapur News: शादी के चार दिन बाद युवक की मौत

Mon, 10 Jun 2024 03:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2024 03:52 AM IST
विज्ञापन
The young man died four days after the marriage
शेरवां। जमालपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव निवासी एक युवक की शादी के चार दिन बाद शनिवार की रात अचानक तबीयत खराब होने के बाद मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

सिकंदरपुर निवासी दिलीप कुमार उर्फ इंदल (22) पुत्र शिल्लू की शादी चार जून को अदलहाट थाना क्षेत्र के हिनौती माफी गांव में पप्पू भारती की पुत्री कुसुमलता के साथ हुई थी। शनिवार को दोपहर में बाजार में घर के काम से गया था। शाम को घर लौटने पर अचानक तबीयत खराब हो गई। परिजन उपचार के लिए वाराणसी ले गए। जहां उसकी मौत हो गई। परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। शादी के चलते परिवार में अभी खुशियों का माहौल था। कुछ रिश्तेदार भी रुके हुए थे। इस बीच युवक की मौत से खुशियों का माहौल गम में बदल गया। दिलीप तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। गांव के पूर्व प्रधान सुजीत कुमार सिंह ने बताया कि तबीयत खराब होने पर वाराणसी ले जाया गया। जहां दिलीप की मौत हो गई। लू लगने से मौत होने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed