फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The young man committed suicide by hanging himself

Mirzapur News: युवक ने फंदे से लटककर दी जान

Sun, 08 Dec 2024 01:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
The young man committed suicide by hanging himself
हलिया। महोखर गांव में शुक्रवार की रात एक युवक ने नीम की पेड़ की डाल पर साड़ी के फंदे से लटककर जान दे दी। शनिवार को सुबह बहन गांव के अन्य लोगाें के साथ शौच के लिए जा रही थी तो रास्ते में उसकी नजर पेड़ से लटक रहे शव की तरफ पड़ी।
विज्ञापन

महोखर गांव निवासी 33 वर्षीय राम प्रसाद ने घर से 100 मीटर दूर नीम के पेड़ की डाल में साड़ी के फंदे से लटककर जान दे दी। शनिवार को सुबह उसकी बहन किरन गांव की अन्य महिलाओं के साथ शौच के लिए जा रही थी तो उसकी नजर भाई के शव पर पड़ी। शव देख उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने शव को पेड़ से उतरवाकर कब्जे में ले लिया। राम प्रसाद की शादी बीते जून माह में नदना गांव में रविता के साथ हुई थी। शुक्रवार को पत्नी मायके चली गई थी। पिता नौ बजे रात खाना खाने के बाद खेत की रखवाली करने चले गए थे। राम प्रसाद ने शुक्रवार की रात खाना नहीं खाया था। पिता जोखू ने बताया कि इकलौते पुत्र की मौत हो गई। थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने बताया कि नीम के पेड़ की डाल के सहारे लगे फंदे से लटकने से युवक की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed