फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The young man committed suicide by hanging himself from a noose tied to a tree

Mirzapur News: पेड़ पर लगे फंदे से लटककर युवक ने दी जान

Thu, 14 Nov 2024 02:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
The young man committed suicide by hanging himself from a noose tied to a tree
चुनार। दरगाह शरीफ तेंदुआ पहाड़ इलाके में मंगलवार की रात युवक ने आंगन में लगे पेड़ की डाल में प्लास्टिक के पट्टे के फंदे से लटककर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

दरगाह शरीफ तेंदुआ पहाड़ क्षेत्र निवासी बुद्धू (28) पुत्र छोटेलाल परिवार के लोगों के साथ रात में खाना खाने के बाद सोने की बात कहकर कमरे में चला गया। रात लगभग साढ़े 10 बजे जब परिवार के लोग घर का मुख्य दरवाजा बंद करने पहुंचे तो उनकी नजर पेड़ की डाल पर लगे प्लास्टिक के पट्टे के फंसे से लटके बुद्धू पर पड़ी। यह देख परिवार के लोगों के सन्न रह गए। वे लोग रोने-चिल्लाने लगे। आवाज सुन आस-पास के लोग पहुंच गए। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बुद्धू प्लंबर का काम करता था। चार भाइयों में वह तीसरे नंबर पर था। उससे ढाई साल की पुत्री है। लगभग दो साल पहले उसके एक दूसरे भाई ने फंदे से लटककर जान दे दी थी। चुनार कोतवाली प्रभारी एसके यादव ने बताया कि युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed