फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The work of ponds is also stalled

ठप है तालाबों का भी कार्य

Wed, 19 May 2021 09:10 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 May 2021 09:10 PM IST
विज्ञापन
The work of ponds is also stalled
लालगंज। क्षेत्र में कोरोना के चलते श्रमिकों ने मनरेगा योजना से दूरी बना ली है। यहां तक की तालाब भी आधे-अधूरे खोदाई कर पड़े हुए हैं। कोरोना महामारी ने ग्रामीण इलाके की जीवन शैली को बदलकर रख दिया है। हाल ये है कि किसान और व्यापारियों ने सोशल डिस्टेंस और संक्रामक रोगों से बचाव के लिए रोजी रोटी के कार्य करने से दूरी बना लिया है। जिसके कारण मनरेगा योजना एक प्रकार से ठप हो गई है।
विज्ञापन

विकासखंड में रोजमर्रा की कमाई से जीने वाले मजदूरों ने कोरोना के कारण काम करने से दूरी बना लिया है।जिसके कारण गांव में मनरेगा की योजना ठप चल रही है। स्थिति यह है कि मनरेगा योजना से दूरी बनाने के कारण मजदूरों के सामने रोजगार का अभाव सिर चढ़ बोलने लगा है। जाबकार्ड धारक इसलिए काम करने से हिचक रहे हैं कि सर्दी जुकाम व बुखार आने के बाद जीवन संकट की स्थिति से गुजर रहा है। जिसकी चर्चा अखबार, टीवी और सूचनाओं में लगातार मिल रही है। जगह जगह हुई मौतें लोगों को काम करने से रोकने का माध्यम बन चुकी है। ग्रामीण इलाके का वातावरण कोरोनावायरस के प्रभाव में आने के कारण गरीब अमीर सभी लोग रोजगार से दूरी बना करके बेरोजगार बने हुए हैं। पंचायत चुनाव के चलते प्रधानों का शपथ नहीं होने के कारण भी गांव का विकास कार्य रुका हुआ है। विकासखंड के 53 ग्राम सभाओं में तालाबों की बड़ी संख्या है और मजदूरों की भी संख्या है लेकिन केवल प्रधानमंत्री आवास की योजना छोड़ दिया जाए तो अन्य कार्य का संचालन रुका हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed