फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The wonderful king died on the stage while laughing during Sita Swayamvar Leela.

Mirzapur News: सीता स्वयंवर की लीला में हंसते हसाते अद्भुत राजा ने मंच पर तोड़ा दम

Fri, 20 Oct 2023 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Oct 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
The wonderful king died on the stage while laughing during Sita Swayamvar Leela.
जिगना। थाना क्षेत्र के मोहनपुर में रामलीला के मंचन के दौरान बुधवार की रात एक कलाकार का मंच पर ही निधन हो गया। मंच के पीछे जाते हुए गिर जाने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इससे रामलीला मंच पर अफरा-तफरी मच गई। मौत से कलाकार के परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

जय मां संतोषी आदर्श रामलीला समिति तिवारीपुर की तरफ से मोहनपुर (मवैया) में रामलीला का मंचन किया जा रहा था। बुधवार को रात में धनुष यज्ञ का मंचन चल रहा था। तिवारीपुर कुशहा निवासी कुंवर बहादुर सिंह उर्फ भूवर सिंह (74) अद्भुत राजा (पेटहवाराजा) के अभिनय के दौरान मंच पर गाना गाते हुए पहुंचे। उनको देखते ही दर्शक हंसने लगते हैं। इसी बीच कुंवर बहादुर सिंह मौन होकर मंच के पीछे जाने लगे और बांस पकड़ कर गिर गए। उनके गिरने से परेशान रामलीला में काम कर रहे कार्यकर्ता उनको अस्पताल ले गए। जहां डाॅक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया। डाॅक्टर ने हृदय घाट से उनकी मौत होने की जानकारी दी। कुंवर बहादुर सिंह रामलीला में कई पात्रों का अभिनय करते थे। वे रामलीला प्रेमी थे। रामलीला में अभिनय करने के लिए ही दो दिन पूर्व इंदौर से घर आए थे। इंदौर में रह कर वाहन चलाने के साथ ही सिक्योरिटी गार्ड की ड्यूटी करते थे। गांव के अतिरिक्त भी जहां भी लोग रामलीला में अभिनय के लिए बुलाते थे, वे निःशुल्क वहां रामलीला का मंचन करते थे। मौत की खबर लगते ही परिवार में कोहराम मच गया। रामलीला कमेटी के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। लोगों में चर्चा थी कि रामलीला प्रेमी कलाकार ने रामलीला का मंचन करते प्राण त्याग दिया। भूवर सिंह से तीन पुत्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed