फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The winners of the competition were awarded

प्रतियोगिता के विजेता छात्रों को किया गया सम्मानित

Sat, 20 Feb 2021 09:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 09:31 PM IST
विज्ञापन
The winners of the competition were awarded
कछवां। आदर्श नगर पंचायत स्थित गांधी स्टेडियम में चल रहे युग तुलसी पं रामकिंकर उपाध्याय मेमोरियल चैलेंज कप के तीसरे दिन दो मैच खेला गया। पहला मैच वाराणसी बीएलडब्लू और मिर्जापुर के बीच क्वाटर फाइनल मैच में खेला गया। जिसमें वाराणसी ने टॉस जीत कर पहले फिल्डिंग की। मिर्जापुर ने पहले बैटिंग करते हुए 15 ओवर में 118 रन बनाए जवाब में वाराणसी बीएलडब्ल्यू की टीम नौ विकेट लेकर 12 ओवर में 119 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। इस मैच के मैन ऑफ दी मैच जेडी को दिया गया। जेडी ने 23 बाल में चार चौके और दो छक्के की मदत से 40 रन बनाए। दूसरा मैच प्रयागराज और सारनाथ वाराणसी के बीच हुआ। इसमें प्रयागराज ने टॉस जीत कर पहले बैटिंग करते हुए 12 ओवर में 115 बनाया। जवाब में सारनाथ वाराणसी की टीम से रजत के 12 गेंद पर 46 की मदद से सात ओवर में ही मैच जीत लिया। रजत को मैन आफ द मैच दिया गया। मैच का उद्घाटन कछवां थाना अध्यक्ष अमित सिंह ने किया। अंपायर सुजीत सिंह और वैभव सिंह रहे। स्कोरर अंकित सिंह, कमेंट्री त्रिपुरारी सिंह ने किया। इस दौरान भोले सिंह, सनी सिंह, विशाल राय, अमरेंद्र सिंह, अविनाश सिंह, सचिन तिवारी, बंटी तिवारी, विवेक सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed