फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The wife of the priest of Garbada Sheetla Dham committed suicide by hanging herself.

Mirzapur News: गड़बड़ा शीतला धाम के पुजारी की पत्नी ने फंदा लगाकर दी जान

Wed, 21 Jan 2026 01:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
The wife of the priest of Garbada Sheetla Dham committed suicide by hanging herself.
सेमरा कला गांव में सोमवार की देर रात गड़बड़ा धाम शीतला मंदिर के पुजारी बृजेश कुमार पांडेय की पत्नी ने फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन

रात करीब एक बजे मंदिर से लाैटने पर पत्नी को कमरे में पंखे के सहारे साड़ी के फंदे से लटकता देख पुजारी अवाक रह गए। पुजारी ने पत्नी को फंदे से नीचे उतार तब तक उनकी मौत हो गई थी। दो साल का बेटा बिस्तर पर सो रहा था। थानाध्यक्ष भारत सुमन ने बताया कि क्षेत्र के सेमरा कला निवासी बृजेश कुमार पांडेय गड़बड़ा धाम शीतला मंदिर में पुजारी हैं। उनकी पत्नी प्रिया पांडेय (25) सोमवार की रात घर में खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चली गई थी। खाना खाने के बाद बृजेश गड़बड़ा शीतला धाम मंदिर में पैसे की गिनती करने चले गए थे। देर रात एक बजे मंदिर से घर पहुंचने पर बृजेश कमरे में गए तो देखा कि उनकी पत्नी प्रिया पंखे से लटक रही है। उनका दो साल का बेटा अथर्व बिस्तर पर सो रहा था। बृजेश की चीख सुनकर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। विवाहिता को तत्काल फंदे से नीचे उतारा गया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।परिजनों की सूचना पर पुलिस के साथ फाॅरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। प्रयागराज जिले के खीरी थाना गड़री निवासी प्रिया के मायके के लोग भी मंगलवार सुबह पहुंच गए।

प्रिया की पांच वर्ष पूर्व शादी हुई थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रिया के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर कोई आरोप नहीं लगाया गया है। विवाहिता ने आत्महत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed