{"_id":"6324cbf3b570ae63a3594d80","slug":"the-wife-left-the-young-man-climbed-the-tree-after-the-insistence-of-the-second-marriage-was-not-fulfilled-mirzapur-news-vns674587142","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी छोड़कर गई, दूसरी शादी की जिद पूरी न होने पर पेड़ पर चढ़ा युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी छोड़कर गई, दूसरी शादी की जिद पूरी न होने पर पेड़ पर चढ़ा युवक
विज्ञापन
जमालपुर के भदावल निगोटिया बाबा पीपल पर चढ़े युवक को देखने के जुटी भीड़।
- फोटो : MIRZAPUR
जमालपुर/ शेरवां। जमालपुर थाना क्षेत्र के सेमरा गांव निवासी बलवंत बियार पिछले छह दिनों से गांव के प्राचीन पीपल के पेड़ पर चढ़कर बैठा था। खाने पीने के लिए उतरता और फिर पेड़ पर चढ़ जाता। रोकने या मना करने पर लड़ने को तैयार हो जाता। घटना की जानकारी होने पर स्थानीय लोगों के साथ पुलिस ने घंटो मशक्कत की उसे पेड़ से उतारने में सफल हुई। मां ने बताया कि पत्नी के छोड़ने के बाद दूसरी शादी की जिद पर अड़ा है इसलिए पेड़ पर चढ़ा है। सूचना पर पहुंची पुलिस शुक्रवार को फायर ब्रिग्रेड की टीम को बुलाकर उसे उतारने का प्रयास करती रही। देर शाम को सब लोगों के जाने पर गांव के एक अध्यापक के कहने पर वह नीचे उतरा। अति प्राचीन पीपल के वृक्ष की सबसे ऊंची शाखा पर बैठ जाता।
दक्षिण रामपुर जमालपुर मार्ग से सटे भदावल गांव निवासी संत राम सिंह के खेत में निगोटवा बाबा के नाम से प्रसिद्ध विशालकाय प्रचीन पीपल के पेड़ पर सेमरा गांव निवासी बलवंत बियार (20) चढ़ गया। पेड़ से उतारने के लिए पुलिस व ग्रामीण परेशान रहे, लेकिन उतर नहीं रहा था। पिता शिवधनी ने बताया कि छह दिन से इसी तरह की हरकत कर रहा है। बताया जाता है कि 40 साल पहले युवक के चाचा लालता प्रसाद बियार इसी पीपल के पेड़ के नीचे स्थित अखाड़े पर कुश्ती लड़ा करते थे। अचानक बीमार होने के चलते लालता की मौत भी हो गई। तब से पीपल के पेड़ में लंगोट बांधा जाता है। जिसका नाम निगोटवा बाबा पड़ गया। बलवंत के पीपल की पेड़ पर चढ़ने की बात को लेकर गांव के लोग किसी भूत प्रेतात्मा का साया मान रहें हैं। तो कुछ लोग मानसिक रूप से अस्वस्थ बता रहे हैं।
युवक तीन भाइयों में तीसरे नम्बर पर है। दोनों भाई बाहर रहकर मेहनत-मजदूरी करते हैं। युवक की शादी क्षेत्र के हमीदपुर के गमलू बियार की पुत्री के साथ एक साल पूर्व हुई थी। जिसे वह छोड़ चुका है। तब से गांव पर रहकर मेहनत-मजदूरी करता है। पिता शिवधनी बियार ने बताया कि विगत छह दिन से परिवारी जनो को परेशान किया है। पेड़ से उतरने को कहा जा रहा है तो मरने की धमकी दे रहा है। मां कल्लो बियार ने बताया कि जब से उसकी पत्नी उसे छोड़ कर गई है, वह शादी करने की जिद किया है। इसलिए घर छोड़कर चला गया। पुलिस फायर ब्रिगेड की सीढ़ी मंगाया, पर वह छोटी पड़ गई। देर शाम को सभी लोगों के जाने के बाद गांव के अध्यापक मंगला सिंह के बुलाने पर वह नीचे उतरा। बताया कि माता-पिता और भाई उसे मारते हैं। इसलिए पेड़ पर चढ़ गया। थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि युवक को पेड़ से उतारने का प्रयास किया जा रहा था। फायर ब्रिगेड की टीम को बुलाया गया था। देर शाम को युवक अपने से उतर गया।