{"_id":"64458126575d72295901f654","slug":"the-weather-was-pleasant-the-damage-caused-by-the-storm-mirzapur-news-c-20-1-169383-2023-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: मौसम रहा सुहाना, आंधी से हुआ नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: मौसम रहा सुहाना, आंधी से हुआ नुकसान
विज्ञापन
मिर्जापुर। रविवार को सुबह से मौसम सुहावना रहा। अन्य दिनों की अपेक्षा रविवार को धूप में तल्खी कम रही। शाम को आंधी चलने के बाद हल्की बूदाबांदी के चलते मौसम सुहावना रहा। कई क्षेत्रों में आंधी के चलते टिन शेड उड़ गए तो आम के पेड़ से फल भी टूटकर गिर गए।
पिछले कई दिनों तक पारा 40 के ऊपर चल रहा था। तेज धूप के चलते दिन में निकलना दुश्वार हो गया था। रविवार के दिन सुबह से मौसम सुहावना बना रहा। दोपहर में धूप निकली, परंतु अन्य दिनों की अपेक्षा तल्खी कम रही। शाम के समय आंधी आ गई। नगर में तो आंधी कुछ देर तक रही, परंतु ग्रामीण क्षेत्रों में इसका असर अधिक रहा। लोगों को नुकसान उठाना पड़ा। अचानक आई आंधी से लालगंज क्षेत्र में आम के टिकोरे, भूसा और टिन शेड उड़ गए। किसानों का खेत में पड़ा भूसा भी उड़ गया। लगातार आ रही आंधी से किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। किसान राजेश पटेल ने बताया कि आंधी से आम और भूसा का नुकसान हो रहा है। अमहा, तिखोर, बरडिहा, बामी, धसड़ा, मानिकपुर ,कठवार, मिश्रपुर, लालापुर आदि गांवों आंधी से नुकसान हुआ है। पटेहरा विकास खंड के ब्लाॅक परिसर स्थित स्वास्थ्य विभाग के फार्मासिस्ट वीरेंद्र कुमार सिंह के आवास की चहारदीवारी रविवार को आंधी में गिरगई। फार्मासिस्ट ने बताया की चहारदीवारी के साथ आवास भी जर्जर हो गए है। जो कभी भी गिर सकते हैं। चहारदीवारी बाहर गिर गई। अंदर की ओर गिरती तो काफी नुकसान हो सकता था। पीएचसी प्रभारी डाॅ. राजकुमार ने बताया कि चहारदीवारी गिरने की सूचना मिली है। पुराने भवन हैं। जीर्णोद्धार की आवश्यकता है।